mp weather orange and yellow alert for gusty winds hailstorm and lightning, एमपी में 60 की रफ्तार से चलेगी आंधी, आफत बनकर बरसेंगे ओले; ऑरेंज और येलो अलर्ट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में 60 की रफ्तार से चलेगी आंधी, आफत बनकर बरसेंगे ओले; ऑरेंज और येलो अलर्ट

Madhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे, जिससे तापमान कम हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Tue, 5 May 2026 06:10 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
एमपी में 60 की रफ्तार से चलेगी आंधी, आफत बनकर बरसेंगे ओले; ऑरेंज और येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को धार, बड़वानी, झाबुआ और ग्वालियर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई जबकि डिंडौरी में ओले गिरे। ग्वालियर में सुबह की तेज धूप के बाद अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है।

इन जिलों में गिर सकते हैं ओले; ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान खंडवा, खरगोन, दतिया, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

इन जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर, मैहर, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आंधी और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने हरदा, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, शाजापुर, अनुपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अगले 3 घंटे में इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, 70 की गति से हवाएं भी

9 मई तक देखा जा सकता है मौसम का ऐसा मिजाज

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 6 से 9 मई के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में तूफानी हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तेज झोंकों के दौरान हवा की स्पीड 70 किलोमीटर तक पहुंचने की संभावना भी जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में बर्फबारी, कई जगह बरसे बदरा; 10 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम

देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

देश के बाकी हिस्सों में मौमस की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। इसके बाद 10 और 11 मई को ऐसा ही मौसम का एक और दौर दिखने की संभावना है। 6 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्व भारत में गरज-चमक, आंधी के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में भारी बारिश, द्वारका में गिरे ओले
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।