himachal pradesh weather and mausam forecast snowfall and rains lash several areas हिमाचल में बर्फबारी, कई जगह बरसे बदरा; 10 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में बर्फबारी, कई जगह बरसे बदरा; 10 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और बर्फबारी जारी है। इससे तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। आगामी दिनों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना है। 

Tue, 5 May 2026 03:46 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में बर्फबारी, कई जगह बरसे बदरा; 10 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मई के महीने में भी बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की मौजूदगी के बीच जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के गोंदला क्षेत्र में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई। इससे हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का असर भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यानी 6 मई को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। 6 और 7 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है।

10 और 11 मई को मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग के मुताबिक, 8 और 9 मई को मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन 10 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 10 और 11 मई को पूरे प्रदेश में फिर से मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों, मध्य पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

कहां कितनी बारिश?

बीते 24 घंटों में धर्मशाला में 30.6 मिमी, कांगड़ा में 29.4 मिमी, गूलेर में 21.4 मिमी, चौपाल में 18 मिमी, शिलारू में 15.8 मिमी, सराहन में 15.5 मिमी, पालमपुर में 15.4 मिमी और मंडी में 13.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जोगिंद्रनगर में 9 मिमी, कल्पा में 7.2 मिमी, सांगला में 6.4 मिमी और बरठीं में 5.2 मिमी बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में भारी बारिश, द्वारका में गिरे ओले

मैदानी इलाकों में गर्मी का असर नहीं

बारिश-बर्फबारी से राज्य का औसतन अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी इलाकों में मौसम सर्द बना हुआ है। निचले एवं मैदानी इलाकों में गर्मी का असर नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल: रुक-रुक कर बरसते रहेंगे बादल, येलो-ऑरेंज अलर्ट; 10 मई तक के मौसम का हाल

कहां कितना न्यूनतम तापमान?

न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 15 डिग्री, भुंतर में 11.1 डिग्री, कल्पा में 2.6 डिग्री (सबसे कम), धर्मशाला में 17 डिग्री, ऊना में 17.5 डिग्री, नाहन में 14.6 डिग्री, केलांग में 4.4 डिग्री, पालमपुर में 12.5 डिग्री, सोलन में 11.4 डिग्री, मनाली में 6.6 डिग्री, कांगड़ा में 14.6 डिग्री, मंडी में 15.4 डिग्री, बिलासपुर में 18 डिग्री, चंबा में 16.2 डिग्री, जुब्बरहट्टी में 13 डिग्री, कुफरी में 8.3 डिग्री, कुकुमसेरी में 2.9 डिग्री, सेओबाग में 8.8 डिग्री, बरठीं में 17 डिग्री, पांवटा साहिब में 21 डिग्री (सबसे अधिक) और सराहन में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 10 मई तक खराब रहेगा मौसम, तेज बारिश और तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।