UP Weather Rain alert for these districts in next 3 hours, winds of 70 kmph are also expected UP Rain: यूपी में अगले 3 घंटे में इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, 70 की गति से हवाएं भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Rain: यूपी में अगले 3 घंटे में इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, 70 की गति से हवाएं भी

UP Weather Rain alert: यूपी में अगले 3 घंटे में कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने नौ जिलों में 70 की गति से आंधी आने और 44 जिलों में 40 से 50 की गति से तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है

Tue, 5 May 2026 04:50 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Rain:  यूपी में अगले 3 घंटे में इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, 70 की गति से हवाएं भी

UP Weather Rain alert: यूपी में अगले 3 घंटे में कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में तेज रफ्तार से आंधी आने आने और ओला गिरने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी के ऊपर वायुमंडल में चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। यह हवा को तूफानी रफ्तार दे रही है। मौसम विभाग ने नौ जिलों में 70 की गति से आंधी आने और 44 जिलों में 40 से 50 की गति से तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, झांसी, कानपुर देहात जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज आंधी (50-80 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

इसके साथ ही हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, कानपुर नगर, झांसी, कानपुर देहात, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, बागपत जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज ह आंधी (40-70 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा का दौर और ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फ़तेहपुर, जालौन, राय बरेती, अमेठी, कानपुर नगर, झाँसी, इटावा, मैनपुरी, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, गोडा, शाहजहांपुर, रामपुर, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाज़ियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

अलर्ट जारी, प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत कार्यों की निगरानी करने और आवश्यक संसाधनों के लिए शासन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव टीमें लगातार सक्रिय हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 24 की मौत, आज भी 21 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
ये भी पढ़ें:दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक ठंडा रहने वाला है मौसम

सीएम योगी के सख्त निर्देश, 24 घंटे में मिले मुआवजा

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आंधी, वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मंगलवार को सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के त्वरित व समुचित इलाज तथा सभी प्रभावितों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने को कहा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योजना का लाभ हर पात्र तक पहुंचे, 15 से योगी सरकार चलाने जा रही यह विशेष अभियान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।