MP Two Policemen suspended for Chewing paan and laughing during a video conferencing रिव्यू मीटिंग में पान चबाना और हंसना पड़ा महंगा, MP में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिव्यू मीटिंग में पान चबाना और हंसना पड़ा महंगा, MP में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्य प्रगेश के बालाघाट में अनुशासनहीन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम हेल्पलाइन वीडियो रिव्यू के दौरान पान चबाने और बिना किसी वजह हंसने के चलते दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Sun, 19 April 2026 03:14 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बालाघाट
share
रिव्यू मीटिंग में पान चबाना और हंसना पड़ा महंगा, MP में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्य प्रगेश के बालाघाट में अनुशासनहीन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम हेल्पलाइन वीडियो रिव्यू के दौरान पान चबाने और बिना किसी वजह हंसने के चलते दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ये मामला ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में शहडोल रेंज में एक पुलिसकर्मी के जींस पहनकर ड्यूटी पर आने पर हंगामा खड़ा हो गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बालाघाट के पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा ने ऐक्शन लेते हुए दो एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में कोतवाली थाने में तैनात एएसआई रामकिशोर रहांगडाले और काटी थाने में पदस्थ एएसआई पेंडारीलाल अहाके शामिल हैं। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और उन्हें तत्काल प्रभाव से रिजर्व सेंटर संबद्ध कर दिया गया है।

क्या है असल वजह?

आदेशों के अनुसार, एएसआई रामकिशोर रहांगडाले समीक्षा बैठक के दौरान अनुचित रूप से हंस रहे थे और लंबित शिकायतों के बारे में पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए। वहीं, एएसआई पेंडारीलाल अहाके बैठक के दौरान पान चबा रहे थे और उन्हें सौंपे गए मामलों पर कोई अपडेट उनके पास नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में 43°C पहुंचा तापमान; लू बरपाएगी कहर, इन जिलों में येलो अलर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक एसपी आदित्य मिश्रा ने कहा कि असल मुद्दा केवल अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि संवेदनशीलता की कमी था। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गुमशुदा बच्चों की शिकायतों की समीक्षा के लिए की गई थी। एसपी ने कहा कि जब एक अधिकारी अपने थाना प्रभारी के साथ बैठकर हंस रहा था, तब उसके पास न तो केस डायरी थी और न ही सौंपे गए मामले की कोई जानकारी। यही स्थिति दूसरे अधिकारी के साथ भी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में 'भोपाल गैस त्रासदी' वाले कचरे में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत

बालाघाट पुलिस ने लापता बच्चों की तलाश के लिए एक अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत पिछले 15 दिनों में 20 बच्चों को बरामद किया गया है। इनमें से एक बच्चे को तो नेपाल से वापस लाया गया है। एसपी ने कहा कि लापता बच्चों का मुद्दा अत्यंत संवेदनशील है और इसमें लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक लूट में पुलिस को कामयाबी, बिहार से 2 दबोचे
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।