singrauli bank of maharashtra robbery 15 crore gold cash loot accused detained bihar MP: सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक लूट में पुलिस को कामयाबी, बिहार से 2 आरोपी दबोचे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP: सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक लूट में पुलिस को कामयाबी, बिहार से 2 आरोपी दबोचे

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढन इलाके में शुक्रवार दोपहर हथियारों के बल पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 15 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया। पांच नकाबपोश बदमाशों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 10 किलो सोना और 35 लाख रुपये कैश लूट लिया।

Sun, 19 April 2026 10:51 AMPraveen Sharma सिंगरौली, एएनआई
share
MP: सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक लूट में पुलिस को कामयाबी, बिहार से 2 आरोपी दबोचे

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक सरकारी बैंक में हुई 15 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी संदिग्धों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक ब्रांच से पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाश 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना और कैश लूटकर फरार हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, बदमाश करीब 10 किलोग्राम सोना और लगभग 35 लाख रुपये कैश लूटकर ले गए थे। लूटे के गए माल की कुल कीमत लगभग 15.35 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस घटना से सिंगरौली में दहशत फैल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के बैंक में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार

कई राज्यों में भेजी गईं पुलिस टीमें

सिंगरौली के एसपी मनीष खत्री ने बताया कि बाकी आरोपियों का पता लगाने के लिए कई राज्यों में पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि हमें अब तक शुरुआती सफलता मिली है। अलग-अलग राज्यों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं; जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, हम आगे का अपडेट देंगे।

पुलिस ने इस मामले की जांच करने और संदिग्धों का पता लगाने को रीवा जोन के स्पेशल डायरेक्टर जनरल अनिल कुमार और आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर 10 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिहार रेलवे पुलिस की मदद से एक आरोपी को पकड़ा गया है, जबकि बिहार से ही एक अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 किलो सोना और 20 लाख कैश, सिंगरौली में कुल 6 करोड़ की बैंक लूट; पहुंचे DGP

मंत्री ने अफसरों को दिए गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश की मंत्री संपतिया उइके ने शनिवार सुबह जिला मुख्यालय का दौरा किया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्हें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, "मैं शहर में पैदा हुई एक गंभीर स्थिति पर त्वरित और संवेदनशील प्रतिक्रिया देने के लिए पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूं। यह शहर चार राज्यों—मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार—की सीमा पर स्थित है। पुलिस ने कैमरा फुटेज का इस्तेमाल करके 24 घंटे के भीतर ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। हम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि सभी पांच संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और दो को बिहार से पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सभी पांचों संदिग्ध जल्द ही पकड़े जाएंगे। हम प्रशासन के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटना दोबारा न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP Bank Robbery News: सिंगरौली में पौने 6 करोड़ की सनसनीखेज डकैती, CCTV में कैद
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।