इंदौर में 'भोपाल गैस त्रासदी' वाले कचरे में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि कंपनी में भोपाल के भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे के निपटान (जलाने) की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

इंदौर जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। तारपुरा स्थित रामकी एनवायरो कंपनी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि कंपनी में भोपाल के भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े यूनियन कार्बाइड के कचरे के निपटान (जलाने) की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जबकि पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन खतरनाक कचरे के प्रबंधन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।




साइन इन