MP three brothers sister attempt suicide one died in Gwalior तीन भाई बहनों ने की खुदकुशी की कोशिश, एक की मौत, MP के ग्वालियर में बड़ा कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तीन भाई बहनों ने की खुदकुशी की कोशिश, एक की मौत, MP के ग्वालियर में बड़ा कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में सागर ताल में दो पुरुष और एक महिला ने छलांग लगा दी।ये तीनों आपस में भाई-बहन हैं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Tue, 7 April 2026 10:06 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
तीन भाई बहनों ने की खुदकुशी की कोशिश, एक की मौत, MP के ग्वालियर में बड़ा कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में सागर ताल में दो पुरुष और एक महिला ने छलांग लगा दी।ये तीनों आपस में भाई-बहन हैं।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से इलाज के दौरान एक शख्स बबलू खान की मौत हो गई।घटना के बाद बड़े भाई इरदेश खान ने रिश्तेदारों और आसपड़ोस के लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

इरदेश खान ने कहा कि हम वहां पर मरने गए थे।मैंने कल रात में पैसे में आग लगाई है।मेरे पिता सरकारी प्रेस में गवर्नमेंट जॉब करते थे।हमको बीमार बना दिया। मेरा भाई बीमार था, उसको इलाज नहीं मिला।डॉक्टरों ने उसको मार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में 22 Km ‘टाइगर कॉरिडोर’ बनेगा 4-लेन हाईवे, 758 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

फेफड़ों में पानी भरने के चलते हुई मौत

डॉक्टरों के मुताबिक फेफड़ों में पानी भरने के कारण उसकी मौत हुई।तीनों जनकगंज थाना क्षेत्र के ढोलीबुआ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में मौसम की मार; ग्वालियर में जमकर गिरे ओले, आज इन जिलों में येलो अलर्ट

बहोड़ापुर थाने के एएसआई विजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो भाई और एक बहन सागर ताल में कूद गए हैं।हम मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से तीनों को निकाल लिया।यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरा भाई इरदेश खान आसपड़ोस के लोगों की बुराई कर रहा है।जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इदरीश की मानसिक स्थिति खराब थी या उसे वास्तव में किसीबी ने परेशान किया था, जिसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में बिजली गिरने से 2 की मौत; आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।