mp mausam madhya pradesh weather dept issued yellow alert for gusty winds and rain एमपी में मौसम की मार; ग्वालियर में जमकर गिरे ओले, आज इन जिलों में येलो अलर्ट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में मौसम की मार; ग्वालियर में जमकर गिरे ओले, आज इन जिलों में येलो अलर्ट

Madhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में ग्वालियर और अन्य जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। पक चुकी गेहूं की फसलों को भारी नुकसान का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Sun, 5 April 2026 04:28 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
एमपी में मौसम की मार; ग्वालियर में जमकर गिरे ओले, आज इन जिलों में येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में एक नए वेदर सिस्टम के कारण मौसम बदल गया है। ग्वालियर में शनिवार शाम को तेज आंधी, बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों में जमकर ओले भी गिरे। इससे कुछ जगहों पर सड़कें ओलों की चादर बिछ गई और कश्मीर जैसा नजारा दिखा। कई अन्य जिलों में भी आंधी के साथ बारिश हुई। बैतूल और श्योपुर जिलों में भी आंधी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज भी येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश या बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। कुछ जगहों पर 50 की स्पीड से भी हवाएं चल सकती हैं।

ग्वालियर में जमकर गिरे ओले

मौसम विभाग की ओर से वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले ग्वालियर में शनिवार शाम को अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। शनिवार को बैतूल, श्योपुर और मुरैना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भी ओले गिरे। इससे सड़कों पर ओलों की चादर बिछी नजर आई। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हुई है। इससे तापमान कम हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के किसानों को बड़ी राहत; कंबाइन हार्वेस्टर पर टोल माफ, सीएम का ऐलान

खरगोन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान

बीते 24 घंटे के दौरान एमपी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस मंदसौर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान यह संकेत देते हैं कि इस हफ्ते लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश: शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

किसानों की चिंता बढ़ी

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव आया है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक एमपी के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बारिश ऐसे समय हो रही है जब गेहूं की फसलें पक गई हैं। किसान फसलों को निकालने में जुटे हैं। बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें खराब हो रही है। अनाज और फसलों के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। मौसम की इस बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में बिजली गिरने से 2 की मौत; आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।