mp satna news husband murdered by wife with help of her lover एमपी: पति की हत्या कर पेड़ पर लटकाया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी: पति की हत्या कर पेड़ पर लटकाया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात

एमपी के सतना में पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजाभइया को शराब पिलाकर गला घोंट दिया और आत्महत्या दिखाने के लिए शव पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।

Tue, 10 March 2026 09:55 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, सतना
share
एमपी: पति की हत्या कर पेड़ पर लटकाया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात

मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली है जिसे पहले आत्महत्या समझा जा रहा था। 5 मार्च को जंगल में एक शख्स की लाश पेड़ से लटकी पाई गई थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि शख्स की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी रामबाई ने अपने प्रेमी बाबूलाल के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। दोनों ने पहले उसे शराब पिलाकर बेसुध किया फिर गला घोंटकर मार डाला और शव को पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सोची-समझी साजिश के तहत किया गया कत्ल

पहली नजर में वारदात को आत्महत्या माना जा रहा था। यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया कत्ल निकला। युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हत्या का मामला दर्ज

दरअसल, 5 मार्च की सुबह मोटवा-बरहा के जंगल में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला था। शुरुआत में मामला खुदकुशी का लग रहा था, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के होश उड़ गए। युवक की मौत फंदे पर लटकने से पहले ही गला घोंटने की वजह से हो चुकी थी। थाना प्रभारी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे ने इसके बाद तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सोशल मीडिया पर फोटो देख चीख पड़े परिजन

मृतक की पहचान शुरू में नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की। इसे देखकर जैतवारा के किटहा गांव के लोगों ने उसकी पहचान राजाभइया डोहर (45) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 2 मार्च को राजाभइया अपनी पत्नी रामबाई के साथ मजदूरी के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा और पत्नी अकेले घर आई थी।

बेवफाई और कत्ल की खौफनाक कहानी

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी रामबाई का कोठी क्षेत्र के रहने वाले बाबूलाल चौधरी (40) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लिखते लेबर पेन, एमपी में परीक्षा केंद्र पर ही छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

पहले गला घोंटकर हत्या, फिर लटकाई लाश

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2 मार्च को रामबाई और उसका प्रेमी बाबूलाल, राजाभइया को मजदूरी के बहाने मोटवा-बरहा के सुनसान जंगल में ले गए। आरोपियों ने वहां राजाभइया को जी भर कर शराब पिलाई। जब वह नशे में पूरी तरह बेसुध हो गया, तो दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद कत्ल को आत्महत्या का रूप देने के लिए उन्होंने शव को गमछे के सहारे महुए के पेड़ पर लटका दिया और वहां से भाग निकले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के सतना में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, बेटे की मौत, 3 अन्य घायल

आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

मझगवां पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जैतवारा और मझगवां पुलिस के आपसी तालमेल और सोशल मीडिया की मदद से इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश महज कुछ दिनों में हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग के साथ गैंगरेप , शादी का झांसा देकर दोस्त के घर ले गया आरोपी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।