एमपी में नाबालिग से गैंगरेप , शादी का झांसा देकर दोस्त के घर ले गया आरोपी
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट, एससी/एसटी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के दतिया में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को आरोपी शादी का झांसा देकर साथ ले गया और उसका यौन शोषण किया।पीड़िता के दर्द हुआ तो आरोपी छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने पोस्को एक्ट, एससी/एसटी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नीतु आदिवासी ने उससे शादी की बात कही थी।जब उसने खुद को नाबालिग बताते हुए शादी से इनकार किया, तो आरोपी मोटरसाइकिल से उसके घर के पीछे पहुंचा और जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी उसे अपने साथी अभिषेक यादव के घर ले गया। जहां दोनों ने उसे खेतों में स्थित एक सुनसान टपरिया में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान नीतु आदिवासी ने उसके साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद आरोपी पीड़िता को ग्वालियर ले गया। जहां अभिषेक यादव के रिश्तेदार के कमरे में उसे रखा गया।वहां भी दुष्कर्म किया गया।विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की।इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।करीब आरोपी उसे दतिया में अकेला छोड़कर फरार हो गया।पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची।हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से पीड़िता को जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया।यहां डॉक्टरों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी।अस्पताल में ही पीड़िता के बयान लिए गए और जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू की है।
रिपोर्ट- अमित कुमार




साइन इन