एमपी के सतना में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, बेटे की मौत, 3 अन्य घायल
मध्य प्रदेश के सतना से एक ही परिवार के 4 लोगों द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। आनन-फानन में सभी सदस्यों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आईसीयू में भर्ती हैं।

मध्य प्रदेश के सतना से एक ही परिवार के 4 लोगों द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। आनन-फानन में सभी सदस्यों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आईसीयू में भर्ती हैं। ये सभी सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव के रहने वाले है। जहर खाने की वजह अब तक पूरी तरह साफ नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पूरा मामला सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव का है। भोजन में जहर का सेवन करने वालों में पति-पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद उनके परिजनों ने सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए रामपुर बघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुंदन शर्मा उनकी पत्नी ज्योति शर्मा, और अभिषेक शर्मा का आईसीयू में इलाज चल रहा है, और उनके बड़े बेटे आकाश शर्मा का इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में मौत हो गई।
अभी परिजनों को भी इस बात की जानकारी नहीं है कि परिवार के चारों लोगों ने किस बात को लेकर जहर का सेवन किया है। अभी तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा कि उनका किसी से ऐसा कोई बात विवाद भी नहीं था, लेकिन अगर कुछ परिवार के बीच की वजह रही हो तो इसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, पुलिस द्वारा परिवार के लोगों के बयान लिए जाएंगे जिसके बाद ही इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
रिपोर्ट: सादाब सिद्दीकी




साइन इन