mp crime class 10 minor girl delivered baby boy during examination at exam centre in dhar पेपर लिखते लेबर पेन, एमपी में परीक्षा केंद्र पर ही छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पेपर लिखते लेबर पेन, एमपी में परीक्षा केंद्र पर ही छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

मध्य प्रदेश के धार जिले में 10वीं की एक छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के दौरान ही बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

Wed, 25 Feb 2026 08:53 PMKrishna Bihari Singh एएनआई
share
पेपर लिखते लेबर पेन, एमपी में परीक्षा केंद्र पर ही छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी जहां 10वीं की एक नाबालिग छात्रा ने बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। मंगलवार को पीथमपुर के एक निजी स्कूल में पेपर देते समय लड़की को अचानक पेट दर्द हुआ और वॉशरूम जाने पर उसने बच्चे को जन्म दिया। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची और दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की किसी के साथ रिलेशनशिप में थी। उसने डर से अपनी प्रेग्नेंसी परिवार से छिपाकर रखी थी।

एग्जाम के दौरान उठा लेबर पेन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की बोर्ड एग्जाम दे रही थी तभी उसे लेबर पेन उठा। उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इसके बाद वह स्कूल कैंपस के वॉशरूम में गई जहां उसने बच्चे को जन्म दे दिया। जैसे ही स्कूल के अधिकारियों को पता चला कि एक छात्रा ने वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। तुरंत एक एम्बुलेंस मौके पर बुलाई गई और नाबालिग और नए जन्मे बच्चे दोनों को एक सरकारी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

धार पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। धार की एएसपी पारुल बेलापुरकर ने कहा कि पीथमपुर के सेक्टर 1 पुलिस स्टेशन के तहत मंगलवार को एक नाबालिग लड़की के बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग और उसके बच्चे को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं सेक्टर 1 पुलिस स्टेशन की सब-इंस्पेक्टर चांदनी सिंघार ने बताया कि हमें एक प्राइवेट स्कूल से जानकारी मिली कि एक छात्रा को एग्जाम के दौरान पेट में दर्द हुआ और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। उसे पीथमपुर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिलेशनशिप में थी पीड़िता

शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दो साल से एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोपी ने उसके साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाए जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी दी गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने परिवार को प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताया था। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। चूंकि यह घटना बेटमा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आती है। इस लिए केस को बेटमा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर किया जा रहा है। पीड़िता और नवजात स्वस्थ हैं। उनका इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहारा समूह ने एमपी निवेशकों के साढे़ 6 हजार करोड़ लिए, विधानसभा में बोली सरकार
ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचार का दबाव, इनकार पर किया परेशान; एमपी में VIDEO बना बाबू ने दी जान
ये भी पढ़ें:MP में पेपर देने पहुंची 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।