mp man Posing as a Hindu befriended woman on Instagram then raped her in name of marriage हिन्दू बनकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बार-बार किया रेप; MP में खौफनाक कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिन्दू बनकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बार-बार किया रेप; MP में खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है।कॉलेज छात्रा से इंस्टाग्राम पर धर्म छिपाकर दोस्ती कर युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और मिलने भोपाल से ग्वालियर बुलाया। यहां आरोपी ने होटल में 7 दिन तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

Mon, 13 April 2026 10:18 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
हिन्दू बनकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बार-बार किया रेप; MP में खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है।कॉलेज छात्रा से इंस्टाग्राम पर धर्म छिपाकर दोस्ती कर युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और मिलने भोपाल से ग्वालियर बुलाया। यहां आरोपी ने होटल में 7 दिन तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर भोपाल में लिव इन रिलेशनशिप में रखकर शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही शर्त रखी कि जब वह उससे शादी करेगा तो छात्रा को उसका धर्म अपनाना होगा। जब छात्रा प्रेग्नेंट हुई और शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी से इनकार कर छात्रा को अबॉर्शन कराने के लिए कहा और मारपीट की।छात्रा ने इसकी शिकायत भोपाल अशोका गार्डन थाने में की। पुलिस ने जीरो पर कायमी कर घटनाक्रम ग्वालियर गिरवाई थाने का होने पर केस डायरी को ग्वालियर भेज दिया। जहां अब गिरवाई थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दअरसल मध्यप्रदेश के जिला पांढुर्ना की रहने वाली 21 साल की छात्रा भोपाल में किराए का कमरा लेकर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा की लगभग एक साल पहले फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के मध्यम से शादाब अली नाम के शख्स से उपहचान हुई थी। उसने सदेव शूटर के नाम से आईडी बनाई हुई थी। उससे उसकी बात होने लगी। उसे लगा कि लड़का हिन्दू है तो उसने उससे दोस्ती कर ली। फिर इंस्टाग्राम और फोन केजरिए चैट और बात होने लगी। छात्रा को शादाब ने बताया कि वह मुस्लिम है। फिर भी दोनों की फोन पर बात होने लगी। बातचीत के दौरान शादाब ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है और मिलने के लिए उसे भोपाल से ग्वालियर बुलाया। 4 मार्च 2025 को वह उससे मिलने ग्वालियर पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनी शादी का कार्ड देने गई युवती की सड़क हादसे में मौत, डोली से पहले उठी अर्थी

शादी का झांसा देकर एक हफ्ते तक बनाए संबंध

यहां शादाब उसे गिरवाई थाना क्षेत्र के मगल नाम के होटल में ले गया फिर होटल में ले जाकर उसने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और उसी होटल में लगभग 1 हफ्ते रोककर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह भोपाल आ गई। फिर 4-5 दिन बाद शादाब ने उसे फोन कर कहा कि उसे पैसे की जरूरत है तो उसने अपने गोल्ड के इयररिंग बैच दिए और उसे पैसे दे दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी; भागे SDM, दागे आंसू गैस के गोले

छोटी-छोटी बातों पर मारपीट, फिर शादी से इनकार

इसके बाद आरोपी शादाब भोपाल पहुंच गया और भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में लगभग 3 महीने तक लिव इन में रहा। इस दौरान छात्रा तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई। उसने उसे इस बात के बारे में बताया तो आरोपी शादाब ने उसे गर्भपात करने के लिए कहा और कहा कि वह उससे शादी करेगा तो उसे शादी के बाद उसका धर्म अपनाना होगा। फिर वह उसकी छोटी छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट करने लगा और शादी करने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

इसकी शिकायत पीड़ित छात्रा ने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर की। अशोक गार्डन थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर घटनाक्रम ग्वालियर थाना क्षेत्र का होने पर केस डायरी को ग्वालियर भेजा है। केस डायरी के आधार पर गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।