MP में देर रात प्रशासनिक फेरबदल; 26 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले
इस फेरबदल के तहत, भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि प्रियंक मिश्र को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत, भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।
नई पदस्थापना के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों जिनमें सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मण्डला, झाबुआ और बैतूल जिले शामिल हैं, उनके कलेक्टर बदले गए हैं।
1. श्री कृष्ण गोपाल तिवारी (2008),
वर्तमान पदस्थापना- आयुक्त. नर्मदापुरम संभाग, नर्मदापुरम
नवीन पदस्थापना- आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश भोपाल
2. श्रीमती शिल्पा गुप्ता (2008),
वर्तमान पदस्थापना- आयुक्त, लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
नवीन पदस्थापना- सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग
3. श्री अभिषेक सिंह (2009),
वर्तमान पदस्थापना- सचिव. मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग
नवीन पदस्थापना- आयुक्त, लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
4. श्री श्रीकांत बनोठ (2009),
वर्तमान पदस्थापना- आयुक्त-सह-संचालक. नगर तथा ग्राम निवेश, भोपाल
नवीन पदस्थापना- आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग, नर्मदापुरम
5. श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (2010),
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला भोपाल
नवीन पदस्थापना- सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)
6. श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी (2011),
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला शिवपुरी
नवीन पदस्थापना- अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
7. श्रीमती प्रतिभा पाल (2012),
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला रीवा
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला सागर
8. श्री राजीव रंजन मीना (2012),
वर्तमान पदस्थापना- वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त तथा संचालक, बजट, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला धार
9. श्री धरणेन्द्र कुमार जैन (2012)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला उमरिया
नवीन पदस्थापना- अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग
10. श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (2012)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर. जिला बैतूल
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर. जिला रीवा
11. श्री प्रियंक मिश्रा (2013)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला धार
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला भोपाल
12. सुश्री सोनिया मीना (2013)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम
नवीन पदस्थापना- अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन. वित्त विभाग
13. श्री सोमेश मिश्रा (2013)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला मण्डला
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला नर्मदापुरम
14. श्री संदीप जी.आर. (2013)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला सागर
नवीन पदस्थापना- वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त. मध्यप्रदेश, इन्दौर
अपर सचिव. मध्यप्रदेश शासन
15. श्रीमती शीतला पटले (2014)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला सिवनी
नवीन पदस्थापना- सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर
16. श्रीमती नेहा मीना (2014)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला झाबुआ
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर. जिला सिवनी
17. श्रीमती रानी बाटड (2014)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला मैहर
नवीन पदस्थापना- उप सचिव. मध्यप्रदेश शासन, सहकारिता विभाग
18. श्री सुधीर कुमार कोचर (2014)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला दमोह
नवीन पदस्थापना- उप सचिव, मुख्यमंत्री तथा कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)
19. श्री अर्पित वर्मा (2015)
वर्तमान पदस्थापना- कलेक्टर, जिला श्योपुर
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला शिवपुरी
20. श्रीमती राखी सहाय (2015)
वर्तमान पदस्थापना- सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इन्दौर
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला उमरिया
21. सुश्री शीला दाहिमा (2015)
वर्तमान पदस्थापना- उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सहकारिता विभाग
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला श्योपुर
22. श्रीमती बिदिशा मुखर्जी (2015)
वर्तमान पदस्थापना- उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला मैहर
23. श्री प्रताप नारायण यादव (2016)
वर्तमान पदस्थापना- उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला दमोह
24. श्री राहुल नामदेव धोटे (2017)
वर्तमान पदस्थापना- उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला मण्डला
25. डॉ. योगेश तुकाराम भरसट (2017)
वर्तमान पदस्थापना- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत, भोपाल
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला झाबुआ
26. डॉ. सौरभ संजय सोनवणे (2017)
वर्तमान पदस्थापना- आयुक्त, नगर पालिक निगम, रीवा
नवीन पदस्थापना- कलेक्टर, जिला बैतूल
- श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, भाप्रसे द्वारा आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, भाप्रसे (2000) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
- श्री सुधीर कुमार कोचर, भाप्रसे द्वारा कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री दीपक आर्य, भाप्रसे (2012) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल तथा कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
- श्री संदीप जीआर, भाप्रसे द्वारा वि.क.अ. सह-श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इन्दौर का कार्यभार ग्रहण करने पर सुश्री तन्वी हुड्डा, भाप्रसे (2014) अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इन्दौर तथा श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इन्दौर (अतिरिक्त प्रभार) केवल श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इन्दौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
- श्री धरणेन्द्र कुमार जैन, भाप्रसे द्वारा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. कैलाश बुंदेला, भाप्रसे (2018) उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसंपर्क विभाग एवं विमानन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विमानन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।




साइन इन