mp news stone pelting on anti encroachment team in satna एमपी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी; भागे SDM, दागे आंसू गैस के गोले, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी; भागे SDM, दागे आंसू गैस के गोले

मध्य प्रदेश में सतना जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत डॉली बाबा क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त बवाल हो गया जब हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

Sat, 11 April 2026 10:52 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, सतना
share
एमपी में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी; भागे SDM, दागे आंसू गैस के गोले

एमपी के सतना के डॉली बाबा क्षेत्र में शनिवार को हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भारी पथराव हुआ। प्रशासन जैसे ही अवैध निर्माण ढहाने पहुंचाए स्थानीय लोगों और महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया जिससे एसडीएम और थाना प्रभारी को जान बचाकर भागना पड़ा। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। जमीन इंदौर की एक महिला की निजी संपत्ति थी जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। विरोध के बावजूद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन को हिरासत में लिया है।

जान बचाने के लिए भागे एसडीएम

पत्थरबाजी इतनी भीषण थी कि एसडीएम और थाना प्रभारी को जान बचाने के लिए भागना पड़ा। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा। प्रशासनिक अमला जैसे ही जेसीबी लेकर नौशाद कबाड़ी के अवैध निर्माण को ढहाने पहुंचा वहां महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते सैकड़ों लोग लामबंद हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

आंसू गैस के गोले दागे

अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एसडीएम समेत अन्य अधिकारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते और बचाव करते नजर आए। इस हिंसक झड़प में एसडीएम राहुल सिलाड़िया और थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी बाल-बाल बच गए। पथराव में कई पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें भी आई हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए तत्काल रिजर्व पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद उपद्रवी पीछे हटे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा युवक, पीट-पीटकर हत्या; एमपी के गुना में वारदात

इंदौर के भू-स्वामी की जमीन पर था कब्जा

एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय हाई कोर्ट के 2023 के आदेश के पालन में की गई थी। यह जमीन इंदौर निवासी अनीता सिंह की निजी संपत्ति है। इस पर रामललन दहिया, ऊषा दहिया और नौशाद कबाड़ी ने लगभग 500 से 600 वर्गफीट के पक्के मकान और डेयरी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में 22 Km ‘टाइगर कॉरिडोर’ बनेगा 4-लेन हाईवे, 758 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

तीन आरोपी हिरासत में

भारी विरोध और हमले के बावजूद प्रशासन ने कदम पीछे नहीं खींचे। अतिरिक्त बल की मौजूदगी में दोबारा कार्रवाई शुरू की गई और सभी अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया। पुलिस ने पथराव के आरोप में दो पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 जारी, 6525 अभ्यर्थी हुए सफल
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।