betul road accident bride to be dies while distributing wedding cards अपनी शादी का कार्ड बांटने निकली युवती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एमपी में डोली से पहले उठी अर्थी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपनी शादी का कार्ड बांटने निकली युवती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एमपी में डोली से पहले उठी अर्थी

युवती अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निकली थी, तभी उसकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Sun, 12 April 2026 03:18 PMRatan Gupta बैतूल, वार्ता
share
अपनी शादी का कार्ड बांटने निकली युवती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एमपी में डोली से पहले उठी अर्थी

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की तैयारियों में जुटी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निकली थी, तभी उसकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार गुरगूंदा निवासी उषा उर्फ हीरा उइके रविवार सुबह शाहपुर बायपास से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिंपी मुझसे गलती हो गई… पोस्टरों से पटा कॉलेज गेट, हटाने पर भड़का आशिक

चार बहनों में सबसे बड़ी थी

बताया जा रहा है कि उषा एक निजी वित्त कंपनी में कार्यरत थी और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय रूप से सहयोग करती थी। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी शादी आगामी 12 मई को तय थी।

शादी वाले घर में पसरा मातम

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने का VIDEO वायरल, छिड़ी गई बड़ी बहस
ये भी पढ़ें:एमिटी छात्र मौत केस: दोस्तों को टिफिन भेजती थी मां, अब उन्हीं पर हत्या का आरोप

एमपी के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग से भी बेहद खौफनाक एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। यहां रविवार तड़के एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी किकरातालाब गांव के पास वाहन का टायर पंचर हो गया। डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने बताया कि पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा, ''जब ड्राइवर गाड़ी का पंचर बना रहा था, उस पर सवार सभी लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।'' उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।