mp crime son murders mother in shahdol due to drug addiction and taunts नशे की लत और ताने; एमपी के शहडोल में बेटे ने की मां की हत्या, ऐसे खुली पोल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नशे की लत और ताने; एमपी के शहडोल में बेटे ने की मां की हत्या, ऐसे खुली पोल

एमपी के शहडोल में नशे के आदी बेटे ने काम पर नहीं जाने और तानों से नाराज होकर अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ढाबे पर खाना खाने गया। कैसे खुली पोल? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Tue, 17 March 2026 11:58 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शहडोल
share
नशे की लत और ताने; एमपी के शहडोल में बेटे ने की मां की हत्या, ऐसे खुली पोल

एमपी के शहडोल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां नशे के आदी एक बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी बेटा काम पर नहीं जाता था जिसके कारण उसकी मां उसे अक्सर ताने देती थी। इसी से नाराज होकर उसने खाना बनाते समय अपनी मां को मार डाला और ढाबे पर खाना खाने चला गया। वह वहां दोस्तों से लाश को ठिकाने लगाने की बात कर रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामूली विवाद पर कत्ल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के ईंटा-भट्टा लखन दफाई इलाके में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात को खाना बनाने के दौरान मामूली विवाद पर 32 वर्षीय बेटे संजय ने 56 वर्षीय मां कुसुम बाई कोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय घर से निकल गया और एक ढाबे पर खाना खाने चला गया। वहां उसने अपने कुछ साथियों से मां की लाश को ठिकाने लगाने की बात कर रहा था।

मुखबिर की सूचना की वजह से पकड़ा गया

इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी शव को छिपाने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संजय कोरी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घर से महिला की लाश भी बरामद कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लिखते लेबर पेन, एमपी में परीक्षा केंद्र पर ही छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

कबूला जुर्म

आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी मां छोटी-छोटी बातों पर ताने मारकर उसे परेशान करती थी, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। आरोपी बड़ा बेटा है। घटना के समय घर में सिर्फ मां और बेटा ही मौजूद थे। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। वह मजदूरी पर बहुत कम जाता था। इसको लेकर उसकी मां ताने मारती थी। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी: पति की हत्या कर पेड़ पर लटकाया, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात

नशे का आदी है आरोपी

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि संजय नशे का आदी है। वह मजदूरी करता है। परिवार का छोटा बेटा दूसरे शहर में काम करता है। महिला की तीन बेटियां हैं। वह भी घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थीं। पुलिस को मौके पर शव के पास खाने के बर्तन मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बेटे ने मां की हत्या खाना खाते समय ही की। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; धार की भोजशाला का खुद मुआयना करेंगे जज

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।