mp crime man kills his own mother due to girlfriend एमपी: प्रेमिका को घर में रखने की जिद, टोकने पर जेल से छुड़ाने वाली मां को ही मार डाला, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी: प्रेमिका को घर में रखने की जिद, टोकने पर जेल से छुड़ाने वाली मां को ही मार डाला

ग्वालियर के पिछोर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी के एक विधवा महिला से अवैध संबंध थे जिसका मां विरोध करती थी। जुए और नशे के आदी बेटे ने विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया।

Mon, 23 March 2026 05:23 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
एमपी: प्रेमिका को घर में रखने की जिद, टोकने पर जेल से छुड़ाने वाली मां को ही मार डाला

ग्वालियर के डबरा के पिछोर इलाके में दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला का संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया है। महिला की हत्या उसके बेटे ने ही गला घोटकर की थी। बुजुर्ग लक्ष्मी रजक पत्नी स्वर्गीय बालकिशन रजक की लाश घर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में चश्मदीद गवाह के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस को पहली नजर में यह मामला हत्या का लग रहा था क्योंकि महिला के गले में स्टॉल था।इससे स्पष्ट था की उसी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। शक की सुई पहले दिन से ही महिला के बेटे संजय रजक पर टिकी थी लेकिन वह पुलिस को लगातार नई-नई कहानियां सुना कर गुमराह कर रहा था। मामले में पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ी। इसमें कुछ फुटेज भी हाथ आए और एक चश्मदीद आजम खान पुलिस की निगाह में आ गया।

पुड़िया बेचकर जीवन गुजार रही थी महिला

सख्ती से पूछताछ की तो कहानी परत दर परत खुलती चली गई। आरोपी संजय रजक की मां लक्ष्मी देवी कस्बे में ही पुड़िया सिगरेट बेचकर जीवन यापन कर रही थीं। बेटे को जुआ और नशे की लत थी। संजय की पत्नी ने उस पर केस लगाया था। इस मामले में वह झांसी जेल में बंद था। मां ने जैसे तैसे डेढ़ लाख रुपये देकर मामले में सेटलमेंट कर के उसे झांसी जेल से छुड़ाया था। फिर भी उसकी हरकतें नहीं सुधरीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; धार की भोजशाला का खुद मुआयना करेंगे जज

विधवा महिला से थे संबंध, मां से करता था यह जिद

आरोपी बेटे के एक विधवा महिला से संबंध थे। वह मां से उसे घर पर रखने की जिद करता था। घर में जवान बहन होने के चलते हर बार मां उसे मना करती थी। इसी कारण उसकी मां से लड़ाई हो गई थी। गुस्साए आरोपी बेटे ने गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। आरोपी टेकनपुर स्थित एक होटल और ड्राइवरी का काम करता था। इससे वह अपना जीवन यापन कर रहा था। घटना वाली रात भी एक गाड़ी सीसीटीवी फुटेज में नजर आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशे की लत और ताने; एमपी के शहडोल में बेटे ने की मां की हत्या, ऐसे खुली पोल

ऐसे खुली पोल

हत्या की रात दूसरे लोगों ने पुलिस को घटना सूचना दी थी लेकिन बेटा न तो थाने पहुंचा और न ही उसके व्यवहार में दुख नजर आया। इससे पुलिस को शक हुआ। आरोपी बेटे ने पहले लूट और चोरी की कहानियां सुनाईं। थाना प्रभारी शिवम राजावत ने संजय को मुख्य संदेही मानते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में संजय का दोस्त आजम खान घटना की रात उसके साथ बाइक पर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने आजम से पूछताछ की तो आरोपी की पोल खुल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी: मौत बनकर टूटीं मधुमक्खियां, 24 भेड़ों ने तोड़ा दम, चरवाहा गंभीर जख्मी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।