MP Chindwara Bride Left Groom Put varmala around her lover neck दूल्हा देखता रह गया और प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, MP के छिंदवाड़ा में गजब केस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हा देखता रह गया और प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, MP के छिंदवाड़ा में गजब केस

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गजब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन अचानक स्टेज छोड़कर भाग गई और दूल्हे की जगह प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी।

Fri, 1 May 2026 09:00 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
दूल्हा देखता रह गया और प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला, MP के छिंदवाड़ा में गजब केस

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गजब मामला सामने आया है। यहां दुल्हन अचानक स्टेज छोड़कर भाग गई और दूल्हे की जगह प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। दरअसल छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ में 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात भलावी परिवार का दूल्हा सात फेरे लेने परासिया से मुजावर गांव पहुंचा था। यहां बारात का स्वागत हुआ, आतिशबाजी की गई। फिर मेहमान भोजन के लिए स्टॉल्स पर पहुंचे। इसी बीच दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। वरमाला की रस्म की तैयारी होने लगी।

कुछ देर में दुल्हन भी स्टेज पर आई। वरमाला हाथ में लेकर इधर-उधर देखा, फिर स्टेज से दौड़ लगा दी। वह पांडाल में मौजूद अपने प्रेमी के पास पहुंची और उससे लिपट गई। उसके गले में माला डाल दी। ये देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स सकते में आ गया। इस दौरान दुल्हन के परिजन ने प्रेमी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसे पांडाल से बाहर भगा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग का अपहरण कर शादी के नाम पर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

बाराती-घरातियों में खूब बवाल

इसके बाद बाराती और घरातियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। वर पक्ष ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। गुरुवार को दुल्हन के स्टेज से भागने का वीडियो भी सामने आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी मौसम के तेवर तीखे; खजुराहो में 45°C तापमान; कल कहां-कहां गरज चमक का अनुमान?

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन का प्रेम प्रसंग दो साल से चल रहा था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को थी। परिवार के दबाव में युवती शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन शादी के दिन प्रेमी को देखते ही उसने इरादा बदल लिया। फिलहाल, दुल्हन अपने परिजन के साथ घर पर ही है। मामले में वर पक्ष ने सामाजिक सम्मान और आर्थिक नुकसान होने की बात कही। वधु पक्ष से गहने, अंगूठी और मोबाइल वापस ले लिए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के श्योपुर में मिली ढाई साल की बच्ची का भोपाल कनेक्शन, पुलिस को क्या शक?
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।