mp weather madhya pradesh mausam maximum temperature 45 degree in khajuraho एमपी मौसम के तेवर तीखे; खजुराहो में 45°C तापमान; कल कहां-कहां गरज चमक का अनुमान?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एमपी मौसम के तेवर तीखे; खजुराहो में 45°C तापमान; कल कहां-कहां गरज चमक का अनुमान?

एमपी में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। मध्य प्रदेश के खजुराहो और विदिशा जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

Mon, 27 April 2026 11:44 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
एमपी मौसम के तेवर तीखे; खजुराहो में 45°C तापमान; कल कहां-कहां गरज चमक का अनुमान?

मध्य प्रदेश में वर्तमान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। इसमें खजुराहो 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थानों में से एक रहा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में लू का असर रहा। वहीं दतिया जिले में रातें गर्म रहीं। पिछले 24 घंटों के दौरान, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर संभागों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई जबकि अन्य संभागों में मौसम शुष्क रहा।

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में लू चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच देखा जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वोत्तर बिहार और पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर जहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। अकोला में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड का वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर में जबकि 28 से 30 अप्रैल और 03 मई को हिमाचल प्रदेश में और 28 अप्रैल से 03 मई के दौरान उत्तराखंड में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में धूल भरी आंधी, येलो अलर्ट जारी

एमपी और छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29 अप्रैल से 1 मई के बीच छत्तीसगढ़ में तेज आंधी की संभावना है। आंधी के दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कभी-कभी यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी तेज, बारिश कम; बिहार में मौसम और मॉनसून पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।