MP Brother Killed Sister over talking on phone in indore MP में बहन के फोन पर बात करने से भड़का भाई, चाकू से गोद कर डाली हत्या, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में बहन के फोन पर बात करने से भड़का भाई, चाकू से गोद कर डाली हत्या

इंदौर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ‘इज्जत’ के नाम पर एक भाई ही अपनी बहन का कातिल बन बैठा।

Sun, 19 April 2026 02:41 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP में बहन के फोन पर बात करने से भड़का भाई, चाकू से गोद कर डाली हत्या

इंदौर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ‘इज्जत’ के नाम पर एक भाई ही अपनी बहन का कातिल बन बैठा। नंदानगर क्षेत्र में 18 साल की शिवानी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भाई शिवम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि बहन के लड़कों से फोन पर बात करने के शक में गुस्साए भाई ने चाकू (गुप्ती) से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि 27 मार्च को शिवानी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची थी, जहां भाई ने डॉक्टरों को गुमराह करते हुए कहा था कि वह सरिए से घायल हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे झूठ की परतें खोल दीं। रिपोर्ट में साफ हुआ कि लड़की पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इसके बाद पुलिस ने भाई शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने कत्ल की कहानी कबूल कर ली।

फोन पर बात को लेकर भड़का, फिर बना बहन का जल्लाद

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि शिवानी लड़कों से फोन पर बात करती है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी के मुताबिक वह बहन को समझा रहा था, लेकिन कहासुनी बढ़ी और गुस्से में उसने गुप्ती उठाकर हमला कर दिया। एक के बाद एक वार से शिवानी लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिव्यू मीटिंग में पान चबाना औ हंसना पड़ा महंगा, MP में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

तड़पती बहन बोली- ‘भैया, मुझे बचा लो’

इस वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हमले के बाद घायल शिवानी तड़पते हुए भाई से कह रही थी मुझे बचा लो, अब मैं किसी से बात नहीं करूंगी। यह सुनने के बाद आरोपी उसे खुद अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक लूट में पुलिस को कामयाबी, बिहार से 2 दबोचे

हत्या छिपाने को रची झूठी कहानी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने डॉक्टरों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी कि शिवानी कपड़े लेने गई थी और गिरने से सरिया शरीर में घुस गया। डॉक्टरों को शक हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी, जिसके बाद आरोपी की साजिश बेनकाब हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में लापता युवक की नृशंस हत्या, सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ 9 टुकड़ों में कटा शव

ऑनर किलिंग एंगल से जांच

पुलिस इस पूरे मामले को ऑनर किलिंग के एंगल से भी देख रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बहन के व्यवहार को लेकर नाराज था और इसी शक ने उसे कातिल बना दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट -हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।