Brutal Murder of Missing man in MP, Body Cut into 9 Pieces Recovered from Septic Tank MP में हफ्तेभर से लापता युवक की नृशंस हत्या, सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ 9 टुकड़ों में कटा शव, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में हफ्तेभर से लापता युवक की नृशंस हत्या, सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ 9 टुकड़ों में कटा शव

पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि हत्या की इस वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया, इस दौरान शव के टुकड़े किए गए और पहचान छिपाने के लिए उन्हें सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया।

Sat, 18 April 2026 09:37 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, मंडला, मध्य प्रदेश
share
MP में हफ्तेभर से लापता युवक की नृशंस हत्या, सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ 9 टुकड़ों में कटा शव

मध्यप्रदेश के मंडला जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां 11 अप्रैल से लापता युवक की हत्या कर उसके शव के टुकड़ों को घर के सेप्टिक टैंक में छुपा दिया गया। पुलिस जांच के दौरान टैंक के अंदर से कपड़े में लिपटे मृतक के शरीर के 9 टुकड़े बरामद हुए हैं। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब घर के सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आने लगी और घर के मालिक मुन्नालाल साहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सेप्टिक टैंक खुलवाया तो अंदर कपड़े में लिपटे शव के कई हिस्से मिले। हालात देखकर मौके पर मौजूद लोग में दहशत फैल गई। परिजनों ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर शव की पहचान आशीष साहू पिता मुन्नालाल साहू के रूप में की। बताया जा रहा है कि आशीष 11 अप्रैल से घर से गायब था। शुरुआती दिनों में परिवार ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 15 अप्रैल को अंजनिया चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद उसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस तालाब ने छीना था भाई, उसी ने ली दो बहनों की जान; बरसी के दिन MP में हादसा

लापता मां का भी 6 साल से कोई सुराग नहीं

यह हैरान करने वाला हत्याकांड मंडला जिले के अंजनिया थाना चौकी क्षेत्र के एक गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक ने हाल ही में ट्रैक्टर खरीदा था और उसी से काम कर रहा था। इससे पहले साल 2019 में परिवार में हुए विवाद के बाद दोनों भाइयों की मां घर छोड़कर चली गई थी और बताया जा रहा है कि तब से ही वह लापता है। फिलहाल पुलिस युवक की हत्या के कारण, समय और तरीके को लेकर हर एंगल से गहनता से जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्यूज के लिए इंफ्लुएंसर की घटिया हरकत,ग्वालियर किले में रशियन गर्ल से ‘गंदी बात’

परिजनों ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने उसके बड़े भाई पर हत्या की इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशीष ने हाल ही में ट्रैक्टर खरीदा था और वह इन दिनों उसी से काम कर रहा था, जबकि उसका बड़ा भाई घनश्याम एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही थी।

पुलिस बोली- कहीं और की गई थी युवक की हत्या

एडिशनल एसपी शिवकुमार ने चर्चा में बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि हत्या की इस वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया, इस दौरान शव के टुकड़े किए गए और पहचान छिपाने के लिए उन्हें सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 महीने तक छत पर तड़पती रही महिला, पति बोला- कंस्ट्रक्शन चल रहा था

पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति और आपसी संबंधों को भी जांच में शामिल कर रही है। जांच के दौरान शक परिवार के भीतर ही केंद्रित हो गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक के बड़े भाई घनश्याम साहू पर संदेह जताया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।