minor girl raped in birthday party, accused took advantage of loud DJ music to commit the crime in MP MP में बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से रेप, डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने की वारदात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से रेप, डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने की वारदात

अपने साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बाद पीड़िता बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उस वक्त उसके पिता काम के सिलसिले में भोपाल गए हुए थे, इसलिए उसने अपने ताऊ को अपने साथ ही घटना के बारे में बताया।

Wed, 28 Jan 2026 08:37 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, अशोकनगर, मध्य प्रदेश
share
MP में बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से रेप, डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने की वारदात

मध्य प्रदेश में अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह वारदात पड़ोस में चल रही एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान हुई, जहां डीजे की तेज आवाज का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी पड़ोस में एक जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहां तेज आवाज में बज रहे डीजे पर डांस चल रहा था और इसी दौरान पीड़िता एक कोने में बैठकर अन्य लोगों को नाचते हुए देख रही थी। तभी आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ले गया। इस दौरान डीजे की तेज आवाज के कारण पीड़िता के चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दीं, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया।

अपने साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बाद पीड़िता बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उस वक्त उसके पिता काम के सिलसिले में भोपाल गए हुए थे, इसलिए उसने अपने ताऊ को अपने साथ ही घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के सदस्य पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 2 बार निलंबित टीचर का सम्मान, विभाग बोला-हमने तो किसी का नाम ही नहीं दिया
ये भी पढ़ें:MP के स्कूल में गणतंत्र दिवस पर गांधीजी का अपमान, बच्चों ने गाए आपत्तिजनक गाने
ये भी पढ़ें:कुरान के साथ भगवत गीता पढ़ें छात्र;MP में IPS अधिकारी की मदरसे के बच्चों को सलाह

इस बारे में जानकारी देते हुए मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाहा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रेम सिंह पुत्र बबलू अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे ढूंढ निकाला और फिर आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।