Mahatma Gandhi was insulted on Republic Day, and children sang offensive songs in a school in MP MP के स्कूल में गणतंत्र दिवस पर गांधीजी का अपमान, बच्चों ने गाए आपत्तिजनक गाने; प्रशासन ने लिया ऐक्शन, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP के स्कूल में गणतंत्र दिवस पर गांधीजी का अपमान, बच्चों ने गाए आपत्तिजनक गाने; प्रशासन ने लिया ऐक्शन

जब प्रिंसिपल से पूछा गया कि इस आपत्तिजनक परफॉर्मेंस के वक्त वो कहां थे, तो उन्होंने कहा कि उसी वक्त कुछ अन्य छात्र उधम मचा रहे थे, तो मैं उन्हें समझाने के लिए एक अन्य क्लासरूम में गया हुआ था।

Wed, 28 Jan 2026 03:21 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share
MP के स्कूल में गणतंत्र दिवस पर गांधीजी का अपमान, बच्चों ने गाए आपत्तिजनक गाने; प्रशासन ने लिया ऐक्शन

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ऐसा कुछ हुआ जिसे जानकर हर कोई शर्मसार हो रहा है। दरअसल यहां हुए कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने कुछ ऐसे विवादित गाने गए, जिनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में काफी अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बच्चों ने पांच गानों के बोल बदलकर गाए, जिनमें से कोई भी गाना गणतंत्र दिवस की भावना को नहीं दिखाता था। इस परफॉर्मेंस का वीडियो जैसे ही सामने आया, वह वायरल हो गया और उसे देखते ही लोगों में गुस्सा भी फैल गया। अब इस मामले में प्रशासन भी एक्टिव हो गया है और उसने जांच के लिए एक टीम भी बना दी है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के समय वहां पर मौजूद सरकारी कर्मचारियों पर ऐक्शन लेने की बात कही जा रही है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा गांव में स्थित जामुनपानी सरकारी प्राइमरी स्कूल में हुई। इस घटना को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल का पक्ष भी सामने आया है और उनका कहना है कि छात्रों ने जो भी किया वह बिना किसी पूर्व सूचना के किया है और जब यह परफॉर्मेंस दी जा रही थी, तब वह वहां मौजूद नहीं थे। प्रिंसिपल दिनेश ठाकुर ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि छात्रों को ना तो इन गानों की रिहर्सल कराई गई थी और ना ही इसके लिए उन्हें तैयार किया गया था।

जब प्रिंसिपल से पूछा गया कि इस आपत्तिजनक परफॉर्मेंस के वक्त वो कहां थे, तो उन्होंने कहा कि उसी वक्त कुछ अन्य छात्र उधम मचा रहे थे, तो मैं उन्हें समझाने के लिए एक अन्य क्लासरूम में गया हुआ था। इसी दौरान इन बच्चों ने ये आपत्तिजनक परफॉर्मेंस दे दी। हालांकि उन्होंने इस हरकत को करने वाले बच्चों का बचाव किया और कहा कि वह गाने उन्होंने सिर्फ गांववालों का मनोरंजन करने के लिए उनके कहने पर गाए थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसे बोल स्टेज तक कैसे पहुंचे। बता दें कि जिस स्कूल में यह घटना हुई वहां पर कुल 45 छात्र और मात्र दो शिक्षक हैं।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला कलेक्टर रजनी सिंह ने भी तुरंत मामले का संज्ञान लिया और शिक्षा विभाग के अधिकारी को एक जांच टीम बनाने का आदेश दिया। जिसके बाद विभाग की अधिकारी इंदु ने तेंदूखेड़ा तहसीलदार निर्मल पटले, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पंचम सिंह मरावी समेत कुछ अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए। फिलहाल टीम ने स्कूल का दौरा कर जांच की है और रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे कलेक्टर को सौंपा जाएगा।

जांच ​​में शामिल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि स्कूल में आयोजन के दौरान गाए गए गानों में महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। तहसीलदार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दोनों ने सामग्री की गंभीरता को स्वीकार किया है, जबकि यह भी कहा है कि जांच अभी जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुरान के साथ भगवत गीता पढ़ें छात्र;MP में IPS अधिकारी की मदरसे के बच्चों को सलाह
ये भी पढ़ें:MP में इस हफ्ते 3 दिन होगी बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
ये भी पढ़ें:जन्मदिन पर गाली-गलौच और अटैक; MP के बीजेपी विधायक से शराब पीकर भिड़ गए दो युवक

जांच ​​टीम ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट पूरी कर ली है और रिपोर्ट तैयार कर ली है। क्योंकि परफॉर्मेंस करने वाले नाबालिग हैं, इसलिए उनके बयान रिकॉर्ड नहीं किए गए हैं। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद कलेक्टर द्वारा अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।