Mentally unwell man kills parents, younger brother in Betul MP, This reason came to light MP में युवक ने की माता-पिता व छोटे भाई की हत्या, भतीजे को किया गंभीर रूप से घायल; यह वजह आई सामने, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में युवक ने की माता-पिता व छोटे भाई की हत्या, भतीजे को किया गंभीर रूप से घायल; यह वजह आई सामने

वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और ना ही घर के अंदर से किसी तरह की कोई आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पड़ोसियों को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाकर देखा।

Thu, 19 Feb 2026 09:30 PMSourabh Jain पीटीआई, बैतूल, मध्य प्रदेश
share
MP में युवक ने की माता-पिता व छोटे भाई की हत्या, भतीजे को किया गंभीर रूप से घायल; यह वजह आई सामने

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से गुरुवार को एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया, जहां पर 25 साल के एक युवक ने अपने माता-पिता और छोटे भाई की लोहे की छड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, वहीं आरोपी ने अपने 5 साल के भतीजे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कोतवाली थाना इलाके के सांगवा गांव में हुई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक धुर्वे के रूप में हुई है, जिसने अपने पिता राजू उर्फ ​​हंसू धुर्वे (55), मां कमलती धुर्वे (40) और भाई दिलीप धुर्वे (20) को पीट-पीटकर मार डाला। साथ ही उसने अपने 5 साल के भतीजे प्रशांत परते पर भी हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसियों का कहना है कि दीपक धुर्वे मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब दोपहर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और ना ही घर के अंदर से किसी तरह की कोई आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पड़ोसियों को कुछ गड़बड़ी का शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाकर देखा, लेकिन तब भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला और ना ही वहां कोई हलचल सुनाई दी। इसके बाद जब पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो उन्होंने दीपक को तीनों लाशों के पास चुपचाप बैठा पाया, साथ ही वहां एक बिल्ली का शव भी पड़ा था, जिसे भी शायद उसने ही मारा होगा।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक पिछले कई सालों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर से मेडिकल ट्रीटमेंट लेकर लौटा था। पड़ोसियों ने बताया कि बुजुर्ग माता-पिता की संतानों में आरोपी सबसे बड़ा बेटा था, और एक खास बात जो उन्होंने बताई उसके अनुसार दीपक पढ़ाई में होशियार था और सुरक्षा बलों द्वारा आयोजित एक भर्ती परीक्षा में भी शामिल हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के मुस्लिम विधायक पर गदगद हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,क्यों कर रहे खूब तारीफ
ये भी पढ़ें:MP में बिगड़ा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में गिरा पानी, 63 की गति से चली आंधी
ये भी पढ़ें:पॉर्न स्टार बनना चाहता था पति, वायरल कर दिया पत्नी का अश्लील वीडियो
ये भी पढ़ें:भोजशाला विवाद मामला वापस इंदौर बेंच के पास आया, वहीं होगी सभी याचिकाओं पर सुनवाई

उधर कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज देवकरण डहेरिया ने PTI को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। डहेरिया ने कहा, 'वारदातस्थल से लोहे की रॉड और डंडा मिला है, जिन्हें ज़ब्त कर लिया गया है। आरोपी के स्वास्थ्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, उसके बाद ही उसकी मानसिक स्थिति के बारे में साफ-साफ पता चल सकेगा।'

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।