MP में बिगड़ा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में गिरा पानी, 63 की गति से चली आंधी; गुरुवार को इन जिलों में अलर्ट
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं, तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर व ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है, और प्रदेश के कई हिस्सों में पानी गिरा है। गुरुवार दोपहर 1 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल, सागर और ग्वालियर संभागों के 26 से ज्यादा जिलों में जहां हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं चार जिलों में ओले भी गिरे है। इस दौरान धार के करीब नालछा में सबसे ज्यादा 26.2 मिलीमीटर बारिश हुई, वहीं श्योपुर जिले में 63 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलीं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने व तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
गुरुवार को इन 17 जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 19 फरवरी को प्रदेश के विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए यहा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने या वर्षा होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
बीते 24 घंटों में इन जिलों में गिरा पानी, 4 जगह गिरे ओले
प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, धार, शाजापुर, देवास, आगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, गुना, अशोकनगर, बड़वानी, खरगोन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, निवाड़ी एवं टीकमगढ़ जिलो में गरज-चमक और झंझावत के साथ पानी गिरा। वहीं नीमच, मंदसौर, श्योपुर और राजगढ़ जिलों में ओलावृष्टि हुई। बीते दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया।
किस शहर में कितनी रफ्तार से चली हवा
श्योपुर में 63 kmph, सीहोर में 37 kmph, आगर में 37 kmph, भोपाल में 37 kmph, शाजापुर में 35 kmph, गुना में 31 kmph, राजगढ़ में 30 kmph, धार में 28 kmph, नीमच में 28 kmph, शिवपुरी में 28 kmph।
प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हुई वर्षा (मिमी में)
नालछा 26.2 मिमी, कराहल 11 मिमी, कोलारस 10 मिमी, देपालपुर 8.5 मिमी, आगर 8 मिमी, बदरवास 8 मिमी, इंदौर 7.3 मिमी, नागदा 7 मिमी, सारंगपुर 6.4 मिमी. बड़वाह 6 मिमी, श्योपुर 6 मिमी, गौतमपुरा 5.8 मिमी, शिवपुरी 5.3 मिमी, करेरा 5.2 मिमी, मुरैना 5 मिमी, सीहोर 5 मिमी, नरवर 5 मिमी, दतिया 4.8 मिमी, बैरसिया 4.4 मिमी, चिनोर 4.4 मिमी, भितरवार 4.2 मिमी, ठिकरी 4 मिमी, सेवढ़ा 4 मिमी, राघौगढ़ 4 मिमी, बमोरी 4 मिमी, आलोट 4 मिमी, धार 3.2 मिमी. गुना 3.2 मिमी, घाटीगांव 3.2 मिमी, हाटपिपल्या 3 मिमी, तिरला 3 मिमी, महू 3 मिमी, अलीपुर 3 मिमी, नीमच 3 मिमी, कालापीपल 3 मिमी, विजयपुर 3 मिमी, पोहरी 3 मिमी, बैराड़ 3 मिमी, डबरा 2.4 मिमी, हातोड़ 2 मिमी, भगवानपुरा 2 मिमी, सुवासरा 2 मिमी, खिलचीपुर 2 मिमी, जीरापुर 2 मिमी, जावर 2 मिमी, शुजालपुर 2 मिमी, बीरपुर 2 मिमी, खाचरौद 2 मिमी, उज्जैन 2 मिमी, महिदपुर 2 मिमी, कोलार 1.8 मिमी, अरेरा हिल्स, भोपाल 1.6 मिमी, ग्वालियर 1.6 मिमी, नबीबाग 1.5 मिमी, मनावर 1.5 मिमी, सेंधवा 1.3 मिमी, राजगढ़ 1.3 मिमी, भोपाल 1.3 मिमी, सांवेर 1.2 मिमी, श्यामपुर 1.1 मिमी, सुसनेर 1 मिमी, ईसागढ़ 1 मिमी, टोंकखुर्द 1 मिमी, दहीं 1 मिमी, रतलाम 1 मिमी, आष्टा 1 मिमी, खनियाधाना 1 मिमी, मोहनगढ़ 1 मिमी, घट्टिया 1 मिमी, विदिशा 1 मिमी, नटेरन 1 मिमी, पाटी 0.5 मिमी, कुंभराज 0.5 मिमी, गरोठ 0.5 मिमी और पृथ्वीपुर 0.5 मिमी।

सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां
एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण के रूप उत्तर राजस्थान तथा निकटवर्ती पंजाब और हरियाणा के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच में स्थित है, जो ऊंचाई के साथ उत्तर की ओर झुका हुआ है। एक ट्रफ, उत्तरी गुजरात से दक्षिण हरियाणा तक, राजस्थान के मध्य भाग से होकर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर लगभग 213 किमी प्रति घंटा की गति से औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊंचाई पर उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।




साइन इन