Husband wanted to become porn star wife viral wife private video in mp पॉर्न स्टार बनना चाहता था पति, वायरल कर दिया पत्नी का अश्लील वीडियो; MP में खौफनाक कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पॉर्न स्टार बनना चाहता था पति, वायरल कर दिया पत्नी का अश्लील वीडियो; MP में खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का निजी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को समान थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है।

Thu, 19 Feb 2026 03:25 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
पॉर्न स्टार बनना चाहता था पति, वायरल कर दिया पत्नी का अश्लील वीडियो; MP में खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का निजी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को समान थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पॉर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। उसे पॉर्न स्टार बनने की चाहत थी और उसी के चलते उसने यह घिनौना काम किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़िता का विवाह 10 मई 2025 को शिवम साहू से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करता था। पीड़िता के परिवार का कहना है कि शादी के समय करीब 3 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपये दिए गए, लेकिन बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2025 में आरोपी ने उसका निजी वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया और रिश्तेदारों को भेज दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री देखने का आदी था, और उसकी पॉर्न स्टार बनने की चाहत थी जिसके चलते उसने फेमस होने के लिए ये किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरप्राइज गिफ्ट का झांसा फिर हैवानियत; चाकू टूटने तक सीने पर वार करता रहा पीयूष
ये भी पढ़ें:इंदौर में लापरवाही, रेसीडेंसी कोठी की रसोई में कॉकरोच-कीड़े मिले, राज्यपाल ने छो
ये भी पढ़ें:अब नहीं आऊंगी; हत्या के बाद पीयूष ने गर्लफ्रेंड के फोन से किया था मैसेज

वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था और वहीं पर छिपा हुआ था, बताया गया कि 12 फरवरी को वह हथियार लेकर ससुराल मऊगंज क्षेत्र पहुंचा और परिवार को धमकाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, धमकी और निजी वीडियो वायरल करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और पीड़िता को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

इस पूरे मामले को लेकर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि कुछ महीने पहले एक मुकदमा कायम हुआ था। जिसमे एक पति पर अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, और विधि संगत कार्यवाही की जा रही है। जो पीड़िता ने बताया उस संबंध में पुलिस टेक्निकल एविडेंस कलेक्ट करके उसकी जांच कर रही है। पुलिस देख रही है किस बात में सत्यता है, पुलिस अपने हिसाब से कार्यवाही कर रही है।

रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।