Medical student sexually assaults thrashes in hostel in madhya praesh मेडिकल छात्रा को पूरी रात बंधक बनाकर पीटा, रेप करने की कोशिश; MP के हॉस्टल में डरावनी घटना, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेडिकल छात्रा को पूरी रात बंधक बनाकर पीटा, रेप करने की कोशिश; MP के हॉस्टल में डरावनी घटना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डरावनी घटना सामने आई है। मेडिकल छात्रा का पीछा करते हुए एक आदमी हॉस्टल के उसके रूम में घुस गया। उसने रातभर छात्रा को बंधक बनाए रखा और पिटाई की। उसने छात्रा से रेप करने भी कोशिश की। सुबह होते ही आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Wed, 15 April 2026 09:36 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
मेडिकल छात्रा को पूरी रात बंधक बनाकर पीटा, रेप करने की कोशिश; MP के हॉस्टल में डरावनी घटना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डरावनी घटना सामने आई है। मेडिकल छात्रा का पीछा करते हुए एक आदमी हॉस्टल के उसके रूम में घुस गया। उसने रातभर छात्रा को बंधक बनाए रखा और पिटाई की। उसने छात्रा से रेप करने भी कोशिश की। सुबह होते ही आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जबरदस्ती कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया

एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक मेडिकल छात्रा का यौन उत्पीड़न किया और पूरी रात उसे बंधक बनाकर टूटी हुई कुर्सी के पाए से पीटा। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति दूसरे शहर से छात्रा के हॉस्टल पहुंचा। उसने रविवार देर रात छात्रा को हॉस्टल के गेट पर उसे रोका और बात करने का दबाव बनाया। छात्रा ने बात करने से मना कर दिया और अपने कमरे में चली गई। आरोपी कथित तौर पर उसके पीछे-पीछे गया और जबरदस्ती कमरे में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला की मौत के बाद जलाने जा रहे थे चिता, श्मशान से शव उठा ले गई MP पुलिस

अलग-अलग नंबरों से फोन करता था

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति पहले किसी दूसरे शहर के कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था। वह उसे जानती थी और वे दोस्त थे। हालांकि, दो साल पहले जब उसे एमडी कोर्स में दाखिला मिल गया तो उसने उस व्यक्ति से बातचीत करना बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन करता रहा और उससे बात करने के लिए उसे परेशान करता रहा।

बाथरूम में बंद कर तलाशी लिया

पुलिस ने बताया कि हॉस्टल के कमरे में घुसने के बाद आरोपी ने छात्रा का मोबाइल फोन छीन लिया। वह पूछने लगा कि क्या वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में है। आरोप है कि उसने छात्रा को बाथरूम में बंद कर दिया और कमरे की तलाशी लेने लगा। उसने छात्रा का मोबाइल फोन खोलने की भी कोशिश की, लेकिन छात्रा ने पासवर्ड बताने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP सरकार दे रही घर के खाली कमरों से कमाई का मौका, लेकर आई 'होम स्टे योजना'

जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश

रात के समय आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर फिर से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, छात्रा के शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। सोमवार सुबह जब आरोपी सो गया तो छात्रा चुपके से अपना फोन लेकर कमरे से बाहर निकलने में कामयाब हो गई। उसने अपने परिवार से संपर्क करके उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। जब छात्रा के भाई ने आरोपी को फोन किया तो वह हॉस्टल के कमरे से भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: रील बनाने की सनक में बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 घायल; ट्रेलर में घुसी बाइक

छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई

सोमवार रात को छात्रा ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसे ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।