betul old women deadbody police capture and sent for postmortem महिला की मौत के बाद जलाने जा रहे थे चिता, श्मशान से शव उठा ले गई MP पुलिस; क्या थी वजह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिला की मौत के बाद जलाने जा रहे थे चिता, श्मशान से शव उठा ले गई MP पुलिस; क्या थी वजह

मध्य प्रदेश के बैतूल में 62 साल की एक वृद्ध महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद जब परिजन महिला के अंतिम संस्कार के लिए उसे श्मशान लेकर पहुंचे, तभी पुलिस भी आ गई। पुलिस महिला के शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पुह

Wed, 15 April 2026 07:42 AMभाषा बैतूल
share
महिला की मौत के बाद जलाने जा रहे थे चिता, श्मशान से शव उठा ले गई MP पुलिस; क्या थी वजह

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 62 साल की महिला का शव पुलिस परिजनों के सामने से उठा ले गई। महिला की मौत के बाद उसकी अंत्येष्टि की पूरी तैयारी कर ली गई लेकिन इसी बीच मृतका की बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद अधिकारियों ने चिता से शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर आमला थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आमला थाने के प्रभारी निरीक्षक रविकांत डहेरिया ने बताया कि भीमनगर के निवासी कमलाकर गुजरे की पत्नी शकुंतला पति (62) की मंगलवार को मौत हो गई, जिसके बाद परिजन और मोहल्ले के लोग शव लेकर स्थानीय मोक्षधाम पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इसी बीच सौसर में रहने वाली मृतका की बहन अंजलि ने पुलिस को फोन करके आशंका जताई कि शकुंतला की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

क्या बोली पुलिस

इस मामले की जानकारी देते हुए डहेरिया ने बताया कि अंजलि ने शिकायत में दावा किया है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि इसके तत्काल बाद पुलिस की टीम मोक्षधाम पहुंची और शव को चिता पर से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में दूध की कीमतों में उबाल; 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम

नशे की हालत में मिला बेटा

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी जब मृतका के परिजनों से पूछताछ करने पहुंची तो उसका बेटा अत्यधिक नशे की हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक, वह इतना नशे में था कि वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं था। पुलिस अब उसके होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि जांच कर वास्तविकता का पता लगाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में महिला को तालिबानी सजा, पति को कंधे पर बैठा गांव में घूमाया, मूंडा सिर

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में रहने वाले लोगों के बीच भी कानाफूसी शुरू हो गई है। पुलिस के इस तरह शव को श्मशान से उठा ले जाने को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।