MBA student in MP subjected to abhorrent behavior body found naked in room in indore MP में MBA की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, निर्वस्त्र हालत में कमरे से मिला शव, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में MBA की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, निर्वस्त्र हालत में कमरे से मिला शव

इंदौर में एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता छात्रा का शव शुक्रवार को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली स्थित एक कमरे से निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ।

Fri, 13 Feb 2026 11:20 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
MP में MBA की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, निर्वस्त्र हालत में कमरे से मिला शव

इंदौर में एमबीए की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता छात्रा का शव शुक्रवार को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली स्थित एक कमरे से निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा की गला घोंटकर हत्या की गई। आरोप उसके सहपाठी पर है, जो घटना के बाद कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार प्रजापत नगर निवासी 25 साल की छात्रा सांवेर रोड स्थित एक निजी कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। वह 10 फरवरी से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टीआई मनीष मिश्रा टीम के साथ पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पलंग पर छात्रा का शव मिला।

डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक कमरा मंदसौर निवासी आरोपी छात्र पीयूष धामनोदिया का है, जो मृतका का सहपाठी बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने हत्या के बाद शव को कंबलों से ढंक दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। वीडियो में आरोपी ने अपना चेहरा इमोजी से छिपाया था। इतना ही नहीं, छात्रा के मोबाइल से भी अश्लील वीडियो स्टेटस लगाए गए और कुछ परिचितों को भेजे गए। पुलिस के मुताबिक उस समय तक छात्रा की हत्या हो चुकी थी।

घसीटकर रखा गया शव

फोरेंसिक टीम के अनुसार हो सकता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को घसीटकर पलंग पर रखा गया। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जांघ पर हथियार के निशान और चेहरे पर चोट भी पाई गई है, जिससे मारपीट की आशंका जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी के पीछे बड़ी साजिश, मददगार पुलिसकर्मी भी नपा
ये भी पढ़ें:उज्जैन से भोपाल के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; क्या टाइमिंग और डेट?
ये भी पढ़ें:भोपाल में 20 हजार का इनामी साइको हमलावर पकड़ाया, चार महिलाओं पर कर चुका था हमला

लापता होने के बाद भी सक्रिय रहा आरोपी

परिजनों के मुताबिक 10 फरवरी को छात्रा आधार कार्ड अपडेट कराने की बात कहकर घर से निकली थी। शाम को उसने छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह दोस्त पीयूष के साथ जन्मदिन पार्टी में जा रही है। रात में पिता ने कॉल किया तो आरोपी ने फोन उठाकर कहा कि छात्रा उसके साथ है। इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। परिवार अगले दिन थानों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन पुलिस कार्रवाई धीमी रही। आरोप है कि पुलिसकर्मी आरोपी के कमरे तक गए, मगर ताला देखकर लौट आए और ताला तोड़कर जांच नहीं की।

हत्या के बाद भी भेजता रहा मैसेज

जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र हत्या के बाद भी छात्रा की छोटी बहन को मैसेज करता रहा और कहता रहा कि वह नहीं आ पाएगी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो अंकल गली, सरवटे बस स्टैंड और भागीरथपुरा क्षेत्र में उसकी मौजूदगी मिली। बाद में अंतिम लोकेशन मंदसौर की सामने आई।

परिजनों ने लगाया पुलिस लापरवाही का आरोप

परिवार ने आरोप लगाया कि घर से आधा किलोमीटर दूर घटना स्थल होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते तलाशी नहीं ली। उनका कहना है कि आरोपी छात्र लंबे समय से बेटी को ब्लैकमेल और प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पिता घनश्याम, जो मंदसौर में किराना व्यापारी हैं, को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट -हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।