mandsaur crime wife and lover murder husband body chopped buried field arrested मंदसौर में पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति के तलवार-सब्बल से किए टुकड़े; JCB से खेत में गड्ढा खोद दफन की लाश, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंदसौर में पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति के तलवार-सब्बल से किए टुकड़े; JCB से खेत में गड्ढा खोद दफन की लाश

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दुधाखेड़ी गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शव के टुकड़े कर उसे खेत में दफना दिया।

Tue, 14 April 2026 01:35 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मंदसौर
share
मंदसौर में पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति के तलवार-सब्बल से किए टुकड़े; JCB से खेत में गड्ढा खोद दफन की लाश

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी ने कथित तौर पर प्रेमी संग मिल साजिश रचकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने इस मामले को दबाने के लिए पति के शव जलाने का प्रयास किया और सब्बल और तलवार से लाश के टुकड़े कर जमीन में गड्ढा कर दफना दिया। घटना 10 अप्रैल की बताई जा रही है। इस घटना का खुलासा शनिवार को तब हुआ जब मृतक की बेटी ने पुलिस से पिता की गुमशुदगी की शिकायत की और मां और उसके प्रेमी पर शक जताया। पुलिस ने आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की तो मामला सामने आ गया और साजिश की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: पति की हत्या करा लोट-लोटकर रोई पत्नी, वायरल हुआ 'कातिल' बीवी का ड्रामा

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खेत में खुदाई कर जमीन के नीचे दफन शव के टुकड़े बरामद कर लिए। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिए गए। जैसे ही यह वारदात सामने आई, पूरे गांव में गुस्से का उबाल आ गया और आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। इसके बाद उन्होंने गरोठ-भानपुरा रोड पर चक्काजाम कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल जारी है। इसमें अगर कोई और भी शामिल होगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी का लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध

यह सनसनीखेज हत्याकांड मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव का है। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि पत्नी धापूबाई और उसका प्रेमी पंकज चौधरी (40 साल) के लंबे समय से अवैध प्रेम संबंध थे। महिला के पति धनराज (39 साल) को जब इसका पता चला तो इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। आए दिन के विवाद के चलते पत्नी और प्रेमी ने मिलकर धनराज की हत्या की साजिश रच डाली। आरोपियों ने 10 अप्रैल शुक्रवार की रात धनराज की हत्या कर दी और अगले दिन 11 अप्रैल को पंकज ने खेत में काम के बहाने जेसीबी बुलवाई और गड्डा खुदवाया। उसने पहले धनराज का शव जलाने का प्रयास किया, लेकिन जब शव पूरी तरह नहीं जला तो लाश के टुकड़े कर गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक गलती और प्रियंका का 'खेल' खत्म! धार कांड का वो सुराग जिससे खुल गई पूरी साजिश

शनिवार गुमशुदगी दर्ज

बताया जा रहा है कि धनराज शुक्रवार देर रात 8:30 बजे घर से निकला था और पंकज की गाड़ी से किसी कार्यक्रम में गया था। इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक की बेटी ने शनिवार 11अप्रैल को पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी ने अपनी मां धापूबाई और उसके प्रेमी पंकज पर शक जताया था। पुलिस ने 12 अप्रैल की रात धापूबाई और पंकज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पहले तो दोनों ही पुलिस को बरगलाते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने सच उगल दिया, जिससे गुमशुदगी की कहानी हत्या में बदल गई।

प्लानिग रच हत्या लाश के टुकड़े दफनाए

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 10 अप्रैल की रात एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत सब्बल और तलवार से ताबड़तोड़ वार कर धनराज को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद भी दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े किए गए। उसे जलाने की कोशिश की गई और जब वो भी नाकाम रही, तो जेसीबी मशीन बुलाकर खेत में गड्ढा खुदवाया गया और शव के टुकड़ों को जमीन में दफना दिया गया।

गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। आरोपियों ने मर्डर करने की बात स्वीकार कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसमें अन्य आरोपी शामिल होंगे तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पंकज चौधरी और धापू बाई की निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। मौके से दो तलवार और एक सब्बल भी जब्त किया गया।

रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिन्दू बनकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बार-बार किया रेप; MP में बड़ा कांड
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।