priyanka purohit killed husband for lover dhar woman viral video madhya pradesh धार में खूनी इश्क: पति की हत्या करा लोट-लोटकर रोई पत्नी, वायरल हुआ 'कातिल' बीवी का ड्रामा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धार में खूनी इश्क: पति की हत्या करा लोट-लोटकर रोई पत्नी, वायरल हुआ 'कातिल' बीवी का ड्रामा

MP Crime News : मध्य प्रदेश के धार में जिस पत्नी ने पति की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल कर दिया था, वही उसकी कातिल निकली। प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर ₹1 लाख की सुपारी दी और पति देव कृष्ण को रास्ते से हटा दिया। पहले इसे लूट का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पैनी नजरों से बच नहीं पाई।

Fri, 10 April 2026 11:46 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, धार
share
धार में खूनी इश्क: पति की हत्या करा लोट-लोटकर रोई पत्नी, वायरल हुआ 'कातिल' बीवी का ड्रामा

MP Crime News : मध्य प्रदेश के धार जिले में पति से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली एक पत्नी प्रियंका पुरोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इस वीडियो में पति की हत्या के बाद फफक-फफककर रोने का ड्रामा करने वाली प्रियंका हत्या को लूट के दौरान हुए अपराध का रूप देने की कोशिश की करती दिख रही है। हालांकि, पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

सुपारी देकर कराई पति की हत्या

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि धार जिले में एक महिला ने कथित रूप से अपने पति से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और 'सुपारी' देकर उसकी हत्या करवा दी। अधिकारी ने बताया कि जिले के गोंदीखेड़ा चारण में सोमवार देर रात हुई इस घटना को पत्नी ने पहले तो लूट का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी के अनुसार पुलिस ने महज 36 घंटे में इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि सुपारी लेकर हत्या करने वाला अपराधी सुरेंद्र अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मासूम बच्चों के साथ 'चिता' पर लेट गईं महिलाएं, MP में क्यों रहा है यह आंदोलन

भाषा के मुताबिक एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि आरोपी पत्नी प्रियंका पुरोहित (25) का देव कृष्ण पुरोहित (28) के साथ महज 15 वर्ष की उम्र में विवाह हो गया था। शादी के बाद दोनों ही अपने परिवारों के साथ अलग-अलग रहते थे। उन्होंने बताया कि 21 साल की आयु पूर्ण होने के बाद प्रियंका अपने ससुराल आ गई, लेकिन वह देव कृष्ण के साथ रहने के लिए राजी नहीं थी और इसी कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

कमलेश से दिल लगा बैठी थी पत्नी

एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियंका के आरोपी कमलेश (32) से प्रेम संबंध बन गए थे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण भले ही सामाजिक तौर पर देव कृष्ण, प्रियंका का पति था, लेकिन उसका लगाव कमलेश के प्रति था और यही हत्याकांड के रूप में सामने आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल पासवर्ड को लेकर पति-पत्नी में विवाद, MP में चाकू से मार कर दी हत्या

प्रियंका के बदले बयानों और हाव-भाव पर पुलिस को हुआ शक

एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि इसी कारण प्रियंका ने कमलेश के साथ मिलकर इस हत्याकांड की योजना बनाई और एक लाख रुपये की सुपारी देकर सुरेंद्र के हाथों पति देव कृष्ण की हत्या करवा दी। एसपी ने बताया कि प्रियंका के लगातार बदलते बयानों और उसके हाव-भाव से पुलिस को शक हुआ। उन्होंने कहा कि इसके बाद जब पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस फरार सह-आरोपी सुरेंद्र की तलाश कर रही है।

पहले सुनाई थी यह कहानी

पुलिस ने बताया कि प्रियंका ने पहले इस हत्याकांड को लूट की घटना बताई थी और शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने घर पर सो रही थी तभी कुछ बदमाश वहां घुस गए और देव कृष्ण के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रियंका ने कहा था कि बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर दूसरे कमरे में छोड़ दिया और कीमती सामान लूट कर ले गए। उसने पुलिस को बताया था कि बदमाशों के हमले में उसके पति की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर पास कर दो, साली से शादी करा दूंगा; कॉपियों में मिलीं हैरान करने वाली गुहार
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।