Dhar Murder Mystery How Priyanka Purohit One Mistake Revealed Her Conspiracy killing husband dev krishna एक गलती और प्रियंका का खूनी 'खेल' खत्म! धार हत्याकांड का वो सुराग जिससे खुल गई पूरी साजिश, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक गलती और प्रियंका का खूनी 'खेल' खत्म! धार हत्याकांड का वो सुराग जिससे खुल गई पूरी साजिश

मध्य प्रदेश के धार में राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें पत्नी प्रिंयका ने प्रेमी कमलेश की खातिर अपने पति की हत्या करवा दी।

Fri, 10 April 2026 02:08 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, धार
share
एक गलती और प्रियंका का खूनी 'खेल' खत्म! धार हत्याकांड का वो सुराग जिससे खुल गई पूरी साजिश

मध्य प्रदेश के धार में राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें पत्नी प्रिंयका ने प्रेमी कमलेश की खातिर अपने पति की हत्या करवा दी। हालांकि पुलिस ने महज 36 घंटे में इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रिंयका ने पति की हत्या करवाने के बाद पूरी घटना को लूट दिखाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस को दिए बयान में उसने कुछ ऐसा कह दिया जो उसी के खिलाफ बड़ा सबूत बन गया और पुलिस का शक उस पर गहरा हो गया।

दरअसल पुलिस ने बताया कि प्रियंका ने पहले इस हत्याकांड को लूट की घटना बताई थी और शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने घर पर सो रही थी तभी कुछ बदमाश वहां घुस गए और देव कृष्ण के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रियंका ने कहा था कि बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर दूसरे कमरे में छोड़ दिया और कीमती सामान लूट कर ले गए।

घर में ही मिल गए गहने

इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाश ली। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक तलाश के दौरान पुलिस को वो गहने घर पर ही मिल गए जो प्रियंका ने चोरी होने का दावा कर रही थी। इसके साथ ही प्रियंका के बदलते बयानों ने भी पुलिस के शक को और गहरा कर दिया। पुलिस ने प्रियंका के कॉल रिकॉर्ड चेक किए जिससे पता चला कि घटना के समय वह लगातार कमलेश से बात कर रही थी। सारे सबूत सामने आने के बाद पुलिस ने प्रियंका से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे डिजर्व नहीं करते, काले हो...; देवकृष्ण की हत्या कराने वाली पत्नी के ताने

15 साल की उम्र में हुई थी शादी

आरोपी पत्नी 25 साल की प्रियंका पुरोहित की 28 साल के देव कृष्ण पुरोहित के साथ महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी और दोनों अलग-अलग अपने परिवार के साथ रहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: पति की हत्या करा लोट-लोटकर रोई पत्नी, वायरल हुआ 'कातिल' बीवी का ड्रामा

21 साल की उम्र पूरी होने के बाद प्रियंका अपने ससुराल आ गई लेकिन वह देव कृष्ण के साथ रहने के लिए राजी नहीं थी और इसी के चलते दोनों में अक्सर विवाद होता था। जानकारी के मुताबिक प्रियंका का 32 साल के कमलेश से अफेयर था और इसी के चलते उसने सुपारी देकर देव कृष्ण की हत्या करवा दी। प्रियंका ने कमलेश के साथ मिलकर इस हत्याकांड की योजना बनाई और एक लाख रुपये की सुपारी देकर सुरेंद्र के हाथों पति देव कृष्ण की हत्या करवा दी। हालांकि फुलप्रूफ प्लानिंग के बाद भी प्रियंका की एक गलती उसी पर भारी पड़ गई और पुलिस ने जल्दी ही इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।