Man Suicide In Police Custody In MP बहाने से गया और आरोपी ने लगा ली फांसी, MP के छतरपुर में पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बहाने से गया और आरोपी ने लगा ली फांसी, MP के छतरपुर में पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना में पुलिस हिरासत में लाए गए एक शख्स ने थाने के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Sat, 14 Feb 2026 11:12 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुर
share
बहाने से गया और आरोपी ने लगा ली फांसी, MP के छतरपुर में पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना में पुलिस हिरासत में लाए गए एक शख्स ने थाने के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पटेल निवासी क्षेत्र को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत शुक्रवार को हिरासत में लेकर राजनगर थाने लाया था। बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान आरोपी ने पेशाब जाने की बात कही। इसी बीच वह पुलिस की निगरानी से निकलकर थाने परिसर में बने महिला डेस्क कक्ष में पहुंच गया।

कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने उसे संदिग्ध स्थिति में लटका हुआ देखा। तत्काल उसे नीचे उतारकर पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राजनगर थाने पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, हालांकि आरोपी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल में ACकोच से बरामद हुए 311 दुर्लभ कछुए, रेलवे कर्मी की मदद से हो रहा कांड?
ये भी पढ़ें:भोपाल में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी के पीछे बड़ी साजिश, मददगार पुलिसकर्मी भी नपा
ये भी पढ़ें:उज्जैन से भोपाल के बीच चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें; क्या टाइमिंग और डेट?

थाने के भीतर हिरासत में लिए गए शख्स का आत्महत्या कर लेना पुलिस निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। खासकर महिला डेस्क कक्ष तक आरोपी का पहुंच जाना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। घटना के बाद थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई है। मामले को संवेदनशील मानते हुए आम लोगों और मीडिया के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- जय प्रकाश

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।