Man Shot Dead Over Staring in Gwalior Wife and Son Critical Panic After 20 Rounds of Firing ग्वालियर में घूरने पर युवक को गोली से उड़ाया, पत्नी-बेटे की हालत गंभीर; 20 राउंड फायरिंग से हड़कंप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्वालियर में घूरने पर युवक को गोली से उड़ाया, पत्नी-बेटे की हालत गंभीर; 20 राउंड फायरिंग से हड़कंप

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महज घूरकर देखने पर पड़ोसी ने युवक को गोली से उड़ा दिया। आरोपियों ने 20 राउंड फायरिंग की। घटना में युवक की पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है। 

Wed, 6 May 2026 11:18 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
ग्वालियर में घूरने पर युवक को गोली से उड़ाया, पत्नी-बेटे की हालत गंभीर; 20 राउंड फायरिंग से हड़कंप

ग्वालियर शहर के बड़ा गांव खुरैरी इलाके में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में एक युवक की जान चली गई। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक परिवार के लोगों ने राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह निवासी खुरैरी, मूल रूप से भिंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात 11 बजे जब पप्पू बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी पक्ष के घर के सामने 'घूरकर देखने' की बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष से कई लोग झगड़े में शामिल हो गए। काफी देर तक मारपीट के बाद इसी बीच आरोपी अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल ने राइफल निकाल ली और छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP कैबिनेट फैसले; व्यापारियों को बड़ी सौगात, बनेगा राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड

20 राउंड फायरिंग से हड़कंप

गोली चलते ही रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बचाव करने आए पप्पू की पत्नी पुष्पा और उसके बेटे भी घायल हुए हैं।घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ही परिवार मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं, गुड बाय दोस्तों; MP में कपल ने स्टेटस लगा दी जान

दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश

करीब 5 साल पहले दोनों परिवारों ने बड़ा गांव खुरैरी में अपने मकान बनाए थे। पड़ोस में रहने के बावजूद इनके बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जो मंगलवार रात मौत के तांडव में बदल गई। फायरिंग के बाद बड़ा गांव खुरैरी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसान को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला, भाजपा नेता पर FIR; वीडियो बना अहम सबूत

भारी पुलिस फोर्स तैनात

गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों को शांत करने के लिए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल का कहना पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई है। एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन घायल हैं। आरोपियों की पहचान हो गई है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।