Couple Commits Suicide in MP After Posting Status Update Goodbye Friends हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे, गुड बाय दोस्तों; MP में कपल ने स्टेटस लगा दी जान, सामने आई यह वजह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे, गुड बाय दोस्तों; MP में कपल ने स्टेटस लगा दी जान, सामने आई यह वजह

सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और आपस में प्रेम संबंध में थे।

Mon, 4 May 2026 05:50 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना, मध्य प्रदेश
share
हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे, गुड बाय दोस्तों; MP में कपल ने स्टेटस लगा दी जान, सामने आई यह वजह

मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तरपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों में बाधा बनाने वाली सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों के चलते एक युवक-युवती ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। दोनों ने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर एक ही साड़ी के दो सिरों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तरपुरा निवासी 21 वर्षीय योगेश शर्मा उर्फ धोनी और 19 वर्षीय अंजलि प्रजापति एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, दोनों अलग-अलग जातियों से संबंध रखते थे, जिसके चलते उनके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।

जाति की वजह से घरवाले कर रहे थे विरोध

बताया जा रहा है कि युवक ब्राह्मण समाज से था, जबकि युवती कुम्हार समाज से संबंधित थी। इसी सामाजिक भेदभाव के कारण दोनों का रिश्ता स्वीकार नहीं किया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bengal LIVE: भाजपा 200 सीटें जीतने के करीब, बंगाल में TMC के साथ तगड़ा खेला

सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर लगाया स्टेटस

घटना से पहले युवक योगेश ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग भी साझा की थी। जिसमें उसने कहा कि वह और उसकी प्रेमिका अपनी मर्जी से आत्महत्या करने जा रहे हैं और इस फैसले के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। साथ ही एक अन्य स्टेटस में उसने 'गुडबाय दोस्तों' लिखकर अपने परिचितों से अंतिम विदाई ली। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेती-किसानी के काम से गांव के बाहर निकले, तब उन्होंने पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत ही पुलिस और युवक-युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय को जीत की बधाई देने घर पहुंचीं तृषा, लोग बोले- तमिलनाडु की फर्स्ट लेडी

एक ही साड़ी का उपयोग कर लगाई फांसी

सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा। देवगढ़ थाना प्रभारी एसआई जयपाल गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों एक ही गांव के निवासी थे और आपस में प्रेम संबंध में थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों ने एक ही साड़ी का उपयोग कर फांसी लगाई है। हालांकि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Khandwa News: BJP का अनोखा जश्न, झालमुड़ी बांटकर मनाई जीत

इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और प्रेम संबंधों को लेकर परिवारों के विरोध पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवाओं के बीच बढ़ती ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि संवाद और समझ की कमी कई बार दुखद परिणामों में बदल जाती है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।