man come home from Gujarat to celebrate the birth of his son, died under suspicious circumstances बेटे के जन्म की खुशी मनाने गुजरात से घर आया था युवक, पत्नी के साथ सोते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटे के जन्म की खुशी मनाने गुजरात से घर आया था युवक, पत्नी के साथ सोते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रात करीब तीन बजे कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो लवकुश खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगने का निशान था। सूचना मिलने पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची।

Tue, 3 March 2026 11:20 PMSourabh Jain वार्ता, मुरैना, मध्य प्रदेश
share
बेटे के जन्म की खुशी मनाने गुजरात से घर आया था युवक, पत्नी के साथ सोते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मध्यप्रदेश में मुरैना जिले में पत्नी के साथ सो रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात लगभग तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लवकुश माहौर (25) के रूप में हुई है, जो कि गुजरात के सूरत में नौकरी करता था, और बारह दिन पहले बेटे के जन्म की खुशी व होली मनाने के लिए अपने गांव सिहोनिया आया था। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, जबकि घर के बाकी सदस्य बाहर सोए हुए थे।

रात 3 बजे आई गोली चलने की आवाज

रात करीब तीन बजे कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो लवकुश खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगने का निशान था। सूचना मिलने पर पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी चप्पल चली गई; MP के फेमस मंदिर में हुई घटना, अधिकारी ने पुलिस को लिखा पत्र
ये भी पढ़ें:पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या; MP में सनसनीखेज वारदात
ये भी पढ़ें:'आपके तार पुलवामा हमले से जुड़े हैं', बुजुर्ग पति-पत्नी से 1.15 करोड़ की ठगी

कमरे के अंदर से मिली टूटी हुई चूड़ियां

पुलिस को घटनास्थल से टूटी हुई चूड़ियां मिलीं, जिसके बाद उसने प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद होने और उसके बाद युवक द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर मृतक के भाई ने इस घटना के लिए पड़ोसी पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एक पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा था और उसी ने गोली मारकर हत्या की है। उसका कहना है कि संदिग्ध आरोपी की चप्पल छत पर पड़ी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।