MP Husband Killed Wife then suicide पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या; MP के खंडवा में सनसनीखेज वारदात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या; MP के खंडवा में सनसनीखेज वारदात

मध्य प्रदेश के इंदौर के खंडवा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आपसी विवाद और शक के चलते एक पति ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।

Tue, 3 March 2026 01:45 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या; MP के खंडवा में सनसनीखेज वारदात

मध्य प्रदेश के इंदौर के खंडवा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आपसी विवाद और शक के चलते एक पति ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली। हरसूद क्षेत्र के दमदमा गांव में रविवार शाम एक महिला का शव गांव के ही एक नाले में बरामद हुआ। महिला के सिर के पिछले हिस्से पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है। महिला की पहचान फूलवती बाई के तौर पर हुई।

पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो शक की सुई लापता पति रामप्रसाद कलम की ओर घूमी। पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि सोमवार सुबह रामप्रसाद का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत होता है।

15 दिन पहले घर लौटी थी पत्नी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से काफी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और शराब का आदी भी था। विवाद तब और गहरा गया जब महिला करीब 15 दिन पहले किसी अन्य शख्स के साथ घर छोड़कर चली गई थी और हाल ही में वापस लौटी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के नागलवाड़ी में 'कृषि कैबिनेट' मीटिंग आज, बड़वानी में जुटेगा पूरा मंत्रिमंडल
ये भी पढ़ें:'आपके तार पुलवामा हमले से जुड़े हैं', बुजुर्ग पति-पत्नी से 1.15 करोड़ की ठगी
ये भी पढ़ें:MP भर्ती परीक्षा: हर 9 सेकंड में एक आंसर! सिर्फ 15 मिनट में पेपर पूरा, FIR

पुलिस को अंदेशा है कि इसी बात को लेकर हुए झगड़े में रामप्रसाद ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया और बाद में ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।