जन्मदिन पर गाली-गलौच और अटैक; MP के बीजेपी विधायक से शराब पीकर भिड़ गए दो युवक
भोजन और प्रसाद ग्रहण कर जब सभी अतिथि चले गए, तब वहां व्यवस्थापक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति मौजूद थे। उसी दौरान ग्राम सूरा निवासी दो युवक रिंकू सिंह और गुड्डू सिंह उर्फ गड़ासा नशे की हालत में पहुंचे और विधायक को गंदी गंदी गाली देने लगे।

रीवा जिले के मनगंवा विधायक के नरेंद्र प्रजापति के साथ उनके जन्मदिन पर ही गाली-गलौज और हमल करने का प्रयास हुआ है। शराब के नशे में दो युवकों ने विधायक के साथ साथ विवाद करते हुए हमला करने का प्रयास किया, जो सफल नहीं रहा। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा गार्ड ने बीच बचाव किया नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि मनगंवा विधायक ने अपने साथ हुई इस घटना की पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की है।
रीवा जिले के मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति का बीते दिन 25 जनवरी को सूरानाथ हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू उत्सव के साथ जन्मदिन मनाया गया था। इस सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। भोजन और प्रसाद ग्रहण कर जब सभी अतिथि चले गए, तब वहां व्यवस्थापक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति मौजूद थे। उसी दौरान ग्राम सूरा निवासी दो युवक रिंकू सिंह और गुड्डू सिंह उर्फ गड़ासा नशे की हालत में पहुंचे और विधायक को गंदी गंदी गाली देने लगे। दोनों ने विवाद के बीच हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही की विधायक के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों ने बीच बचाव किया, नहीं तो उपद्रवियों द्वारा विधायक पर हमला करने की योजना थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि मनगंवा विधायक ने अपने साथ हुई इस घटना की पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की है। इस घटना से सवाल उठता है कि क्या अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने हुए जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। क्या असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि वो विधायक पर भी हमला करने की कोशिश कर सकते है। हालांकि इसके पीछे शराबी युवकों की क्या मंशा थी यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। युवकों की विधायक के प्रति कोई नाराजगी थी या फिर किसी की कोई सोची समझी साजिश।




साइन इन