Love Jihad in Indore Posed as Rahul to Lure Victim Drugged and Raped Pressured Her to Convert Using Obscene Videos राहुल बनकर फंसाया, नशा देकर रेप, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण का दबाव; इंदौर में ‘लव जिहाद’, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राहुल बनकर फंसाया, नशा देकर रेप, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण का दबाव; इंदौर में ‘लव जिहाद’

मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा ने मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाने, नशे की लत लगाने, रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।

Sun, 19 April 2026 11:11 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राहुल बनकर फंसाया, नशा देकर रेप, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण का दबाव; इंदौर में ‘लव जिहाद’

मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की एक छात्रा ने मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाने, नशे की लत लगाने, रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाड़िया रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले स्कीम-78 स्थित एक कैफे में उसकी मुलाकात खुद को राहुल बताने वाले युवक से हुई थी। दोस्ती के बाद बातचीत बढ़ी और आरोपी ने भरोसे का जाल बुनते हुए उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क, बदला और खून: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

नकली नाम, असली चेहरा और फिर साजिश का खेल

पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे घुमाने के बहाने चिड़ियाघर ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी हालत बिगाड़ दी। इसके बाद अशर्फी नगर स्थित ठिकाने पर ले जाकर रेप किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि बाद में युवक ने अपना असली नाम अब्दुल अजीज बताया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

कलमा पढ़ने, हिजाब पहनने और धर्म बदलने का दबाव

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उस पर इस्लाम कबूल करने, कलमा पढ़ने और हिजाब पहनने का दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, अपने दोस्तों के बीच भी उसे मुस्लिम बताकर मिलवाता था। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ कहा कि पहले मुसलमान बनना होगा, तभी निकाह होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में लड़की से गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ्तार,जंगल में छुपे बैठे थे आरोपी

ब्लैकमेल, रेप और गर्भवती होने का दावा

शिकायत में छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि ब्लैकमेल के दम पर आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया। सितंबर में खुद के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने फिर धर्मांतरण की शर्त रख दी। इसके बाद पीड़िता ने हिंदू संगठन से संपर्क कर पूरा मामला उजागर किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुर्का पहनकर लौटी बेटी तो धर्मांतरण और रेप का खुलासा, MP की 3 बच्चियों संग ऐसा

हिंदू संगठन की एंट्री के बाद बवाल, पुलिस जांच में जुटी

इस सनसनीखेज मामले के सामने आते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टः हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।