Wife Conspires with Lover Hires Contract Killers to Murder Husband in indore इश्क, बदला और खून: इंदौर में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर पति को रास्ते से हटाया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इश्क, बदला और खून: इंदौर में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर पति को रास्ते से हटाया

मध्य प्रदेश में इश्क, बदला और फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआत में सड़क दुर्घटना दिखने वाली घटना असल में मर्डर निकला। इस खौफनाक साजिश के पीछे मृतक की पत्नी का ही हाथ निकला। उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

Fri, 17 April 2026 09:33 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इश्क, बदला और खून: इंदौर में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर पति को रास्ते से हटाया

मध्य प्रदेश में इश्क, बदला और फिर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआत में सड़क दुर्घटना दिखने वाली घटना असल में मर्डर निकला। इस खौफनाक साजिश के पीछे मृतक की पत्नी का ही हाथ निकला। उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस को इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालना पड़ा।

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खौफनाक साजिश के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक की अपनी पत्नी ही निकली, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी अब भी फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम भी दुर्गा या काली का रौद्र रूप धारण कर सकते हैं; आदिवासी महिलाओं की चेतावनी

सड़क हादसा नहीं, मर्डर निकला

12 अप्रैल को नखराली ढाणी के सामने रंगवासा निवासी 31 साल के नवीन पाटीदार का शव मिला था। शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरा खेल खोल दिया। युवक की गर्दन के पीछे गोली फंसी मिली, जिससे यह साफ हो गया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड

जांच में सामने आया कि नवीन की पत्नी भारती का उज्जैन निवासी राहुल मराठा से अवैध संबंध था। दोनों ने मिलकर नवीन की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में भारती, मुकेश कुमावत, अजय और श्रीराम बलाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राहुल मराठा फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल छात्रा को पूरी रात बंधक बनाकर पीटा, रेप करने की कोशिश; MP में डरावनी घटना

100 CCTV खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश नजर आए, जिनमें से एक ने नवीन की गर्दन के पीछे देशी पिस्टल से फायर किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के मूवमेंट को ट्रैक किया और लोकेशन के आधार पर उन्हें दबोच लिया।

पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पूछताछ में खुलासा हुआ कि राहुल मराठा और नवीन के बीच पुरानी दुश्मनी थी। दोनों पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुके थे। नवीन ने राहुल की मुखबिरी कर उसे गिरफ्तार करवाया था, जिसका बदला लेने की आग राहुल के मन में सुलग रही थी। इसी के साथ उसकी नजर नवीन की पत्नी पर भी थी, जिससे उसके अवैध संबंध बन गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में जंगल वाले मंदिर गई लड़की संग गैंगरेप, दोस्त को पीटकर भगाया और खींच ले गए

सुपारी देकर कराई हत्या

पुलिस के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले ही हत्या की साजिश रच ली गई थी। राहुल ने उज्जैन के बदमाश मुकेश कुमावत को हत्या की सुपारी दी। मुकेश ने आगे देवास के दो शूटरों को एक लाख रुपये में हायर किया। आरोपियों ने एक दिन पहले रेकी कर नवीन की दिनचर्या समझी और फिर सही मौके पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तारी के दौरान हादसा, फिर दबोचे गए आरोपी

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राऊ क्षेत्र में ही छिपे हैं। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे बाइक से भागने लगे। भागने के दौरान उनकी बाइक एक खंभे से टकरा गई। इस वजह से वे बाइक से गिर गए और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

रिपोर्टः हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।