Brutes who gang-raped a girl in Indore arrested, accused were hiding in the forest इंदौर में लड़की से गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ्तार; जहां की थी वारदात, वहीं छुपकर बैठे थे आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर में लड़की से गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ्तार; जहां की थी वारदात, वहीं छुपकर बैठे थे आरोपी

यह वारदात उस समय हुई थी, जब पीड़िता अपने पुरुष मित्र के साथ लगनसा बाबा मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के बाद दोनों बेरछा जंगल में बैठे हुए थे, तभी वहां पहुंचे दो दरिंदे लड़की को ले गए थे।

Fri, 17 April 2026 09:40 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर, मध्य प्रदेश
share
इंदौर में लड़की से गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ्तार; जहां की थी वारदात, वहीं छुपकर बैठे थे आरोपी

इंदौर के करीब महू के जंगल में हुई सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को आखिरकार बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। 14 अप्रैल 2026 को हुई इस दरिंदगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। ये दोनों आरोपी युवती को घसीटकर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित बेरछा के जंगल में ले गए थे और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

दबिश देकर पकड़े गए दरिंदे

विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बेरछा जंगल में ही दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी पहले से ही ऐसे अपराधों में लिप्त रहे हैं और सुनसान जगहों को अपना अड्डा बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के बैंक में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार

मंदिर दर्शन के बाद बनी दरिंदगी की शिकार

यह वारदात उस समय हुई थी, जब पीड़िता अपने पुरुष मित्र के साथ लगनसा बाबा मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के बाद दोनों बेरछा जंगल में बैठे हुए थे, तभी दो दरिंदे वहां पहुंचे। उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और युवती को जबरन घसीटते हुए जंगल के अंदर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुर्का पहनकर लौटी बेटी तो धर्मांतरण और रेप का खुलासा, MP की 3 बच्चियों संग ऐसा

पुलिस का बड़ा एक्शन, SIT और ड्रोन सर्च

मामले की जानकारी मिलने के बाद और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। इसके बाद जंगल में ड्रोन और पैदल सर्च ऑपरेशन चलाया गया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आरोपियों के स्केच जारी कर उन पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:300 करोड़ की जमीन पर ‘कब्जे की साजिश’! कलेक्टर दफ्तर पहुंची TV की फेमस एक्ट्रेस

जंगल, तालाब और पिकनिक स्पॉट बने शिकारगाह

जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान जंगलों, तालाब किनारों और पिकनिक स्पॉट्स के आसपास घात लगाकर बैठते थे। जैसे ही कोई प्रेमी युगल या युवक-युवती वहां पहुंचते, तो ये दरिंदे उन पर हमला कर देते। मारपीट, दुष्कर्म और लूटपाट के बाद बदनामी और जान से मारने की धमकी देकर पीड़ितों को भगा देते थे।

10 हजार रुपए का इनाम किया था घोषित

महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बेरछा के जंगल में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने संदिग्धों के स्केच जारी किए थे, और प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।