life jackets were distributed when cruise boat started sinking in jabalpur bargi dam video viral डूबने लगा क्रूज तो बांटने लगे लाइफ जैकेट, सामने आया जबलपुर हादसे में लापरवाही का VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डूबने लगा क्रूज तो बांटने लगे लाइफ जैकेट, सामने आया जबलपुर हादसे में लापरवाही का VIDEO

जबलपुर क्रूज हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे के समय कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी है और कुछ ने नहीं। इस वायरल वीडियो में कर्मचारी हड़बड़ी में लाइफ जैकेट बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Sat, 2 May 2026 10:11 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share
डूबने लगा क्रूज तो बांटने लगे लाइफ जैकेट, सामने आया जबलपुर हादसे में लापरवाही का VIDEO

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कई तरह की लापरवाही सामने आ रही है। सबसे बड़ा लापरवाही ये कि क्रूज पर सवार लोगों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। जब क्रूज डूबने लगा तो कर्मचारियों ने क्रूज पर सवार लोगों को लाइफ जैकेट बांटने शुरू कर दिए। अब घटना का वीडियो भी सामने आया है।

डूबने लगा क्रूज तो बंटने लगी लाइफ जैकेट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मौसम खराब होने के बाद क्रूज बोट डगमगा जाता है। बोट का बैलेंस बिगडने के बाद उसमें पानी भरने लगता है। पानी भरने के बाद जब लगातार क्रूज बोट हिलने लगता है तो कर्मचारी सतर्क हो जाते हैं और सवार लोगों को लाइफ जैकेट बांटने लगे। इसी दौरान बोट का बैलेंस बिगड़ गया और बोट डैम में डूबने लगा। जब बोट पूरी तरह से डूबा तब तक कुछ लोग ही लाइफ जैकेट पहन सके थे। वीडियो वायरल होने के बाद क्रूज बोट चलाने वाले कर्मचारियों और उसपर सवार लोगों की लापरवाही सामने आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाइफ जैकेट पहनने के बाद भी कैसे डूब गए मां-बेटे? एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

दोहरी लापरवाही

बता दें कि गुरुवार को जब जबलपुर के बरगी डैम में हादसा हुआ तो उस समय मौसम विभाग ने इलाके में येलो अलर्ट जारी किया था। इसके बावजूद क्रूज को डैम के बीच जाने की अनुमति दी गई और इस दौरान लोगों को लाइफ जैकेट नहीं पहनाया गया था। मौसम विभाग की चेतावनी को अनदेखा करना और क्रूज बोट पर सवार लोगों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए ना देने की दोहरी लापरवाही सामने आई है, जिससे 9 लोगों की जान जा चुकी है। हादसे के वक्त बोट पर कुल 31 लोग सवार थे, जिसमें से 9 लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं 4-5 घंटे तक पानी में फंसा रहा; जबलपुर क्रूज हादसे के चश्मदीद ने बताई आपबीती

सीएम ने जताया शोक

इस हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को जबलपुर पहुंचकर बरगी बांध नौका हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा भी की।

गौरतलब है कि गुरुवार शाम नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध में अचानक आए तूफान के कारण क्रूज नाव पलट गई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक भी हो गए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'बोट डूबने पर बांटी लाइफ जैकेट ‘; चश्मदीदों ने बताया कैसे हुआ जबलपुर क्रूज हादसा

मुख्यमंत्री ने कोतवाली से दरहाई रोड पहुंचकर हादसे में जान गंवाने वाली नीतू सोनी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहां एक बच्ची को रोता देख उन्होंने उसे सांत्वना दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।