लाइफ जैकेट पहनने के बाद भी कैसे डूब गए मां-बेटे? जबलपुर क्रूज हादसे पर एक्सपर्ट्स ने बताई बड़ी वजह
जबलपुर से आई हादसे के बाद की तस्वीरें हर किसी को रुला दे रही हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटे की तस्वीरें भी भावुक कर देने वाली हैं। इस तस्वीर को देखकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर जब मां और बेटे ने लाइफ जैकेट पहन रखा था, फिर भी कैसे डूब गए। एक्सपर्स्ट ने बताया है।

दुनिया में होने वाले हर हादसे के बाद कुछ ऐसी तस्वीरें आती हैं जो लोगों को रुला देती हैं। फिर चाहे वो तुर्किए में आए भूकंप के बाद मलबे में दबी बच्ची की पुकार हो या अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद बिखरी लाशें हों दोनों ही तस्वीरें इंसान को भावुक कर देती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर गुरुवार को हुए जबलपुर क्रूज हादसे के बाद आई है। यहां एक क्रूज बोट पलटने के बाद कई लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाइफ जैकेट के अंदर मां ने अपने मासूम बेटे को सीने से लगा रखा था, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मां-बेटे दोनों लाइफ जैकेट पहन रखी थी तो वो डूब कैसे गए? एक्सपर्ट्स ने वजह बताई है।
लाइफ जैकेट के बावजूद क्यों डूब गए मां-बेटे
जबलपुर में जब क्रूज हादसा हुआ, उस समय बोट पर सवार लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखा था। जब बोट डूबने लगा तो हड़बड़ी में लाइफ जैकेट बंटनी शुरू हुई। इस दौरान महिला ने अपने बेटे को अपने ही लाइफ जैकेट में कसकर बांध लिया। यहीं बड़ी गलती हो गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लाइफ जैकेट इंसान को पानी के ऊपर तैराए रखने के लिए डिजाइन की गई है। अगर इसे ठीक तरह से ठीक समय पर पहना जाए तो ये आपकी जान बचा सकती है। लेकिन महिला ने अपनी ही लाइफ जैकेट के अंदर बच्चे को भी रख लिया था, जिससे बैलेंस बिगड़ने की वजह से दोनों डूब गए और मौत हो गई।
क्या बोले एक्सपर्ट्स
लाइफ जैकेट एक खास तरह का फ्लोटिंग फोम है, जो इंसान को पानी के अंदर सिर बाहर रखने के और शरीर को पानी में तैराए रखने के लिए बनाया गया है। इसे पहनने के लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, नहीं तो सही समय पर ये काम नहीं आती और इसे पहनने वाले की जान चली जाती है। जबलपुर क्रूज हादसे में भी यही हुआ। एक्सपर्ट्स ने बताया कि मां ने अपने बच्चे को अपनी ही लाइफ जैकेट में रख लिया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि लाइफ जैकेट इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे पहनने वाले का सिर पानी के बाहर रहे और उसका शरीर तैरता रहे। लेकिन जबलपुर हादसे में मां ने उसे सही तरीके से नहीं पहना। उन्होंने बताया कि लाइफ जैकेट को सिर्फ एक शख्स को तैराने के लिए डिजाइन किया गया है, जब इसमें दो लोग एक साथ आ जाते हैं तो ये ठीक से काम नहीं कर पाती और पहनने वाले का बैलेंस बिगड़ जाता है और डूब जाते हैं।




साइन इन