katni madhya pradesh photographer pradeep killed by girlfriend संबंध बनाने के लिए बुलाया था; MP के कटनी में क्यों शिवानी ने प्रदीप को मार डाला, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

संबंध बनाने के लिए बुलाया था; MP के कटनी में क्यों शिवानी ने प्रदीप को मार डाला

आरोप है कि शिवानी ने प्रदीप को शारीरिक संबंध बनाने के बहाने बुलाया था। उसने पड़ोसी का कमरा कुछ समय के लिए लिया था। प्रदीप से 7 हजार रुपये की मांग की थी। इनकार करने पर प्रदीप को मार डाला गया।

Mon, 20 April 2026 01:36 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, कटनी
share
संबंध बनाने के लिए बुलाया था; MP के कटनी में क्यों शिवानी ने प्रदीप को मार डाला

मध्य प्रदेश के कटनी में एक फोटोग्राफर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कथित प्यार के जाल और शारीरिक संबंध की लालसा में महिला के घर गए युवक को इसलिए मार डाला गया क्योंकि उसने पैसों वाली डिमांड पूरी नहीं की। घटना कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के प्रेमनगर की है। शुक्रवार रात हुए कत्ल की खौफनाक कहानी का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला शिवानी जायसवाल, उसके पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसी से मेहमानों के नाम पर लिया कमरा

मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेश झरिया ने बताया कि घटना 17 अप्रैल रात करीब 9 बजे की है। आरोपी शिवानी जायसवाल ने अपनी पड़ोसी शीला यादव से यह कहकर कमरा मांगा था कि उसके कुछ मेहमान आ रहे हैं, जिनसे निजी बातचीत करनी है। पड़ोसी होने के नाते शीला ने उन्हें कमरा दे दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या

शारीरिक संबंध बनाने का लालच देकर घर बुलाया

मृतक की पहचान प्रदीप साहू (23) निवासी पहरिया (बड़वारा) के रूप में हुई। वह पेशे से फोटोग्राफर था। थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच से पता चला कि प्रदीप साहू को शिवानी जायसवाल ने फोन कर शारीरिक संबंध बनाने का लालच देकर शीला यादव नामक महिला के घर बुलाया था।

7000 रुपए को लेकर हुआ था विवाद

पूछताछ में आरोपी शिवानी जायसवाल ने स्वीकार किया कि वह मृतक को एक साल से जानती थी और फोन पर संपर्क में थी। महिला का आरोप है कि प्रदीप ने शारीरिक संबंध के बदले 7 हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन वह पैसे लेकर नहीं आया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। उसके पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल के साथ मिलकर शिवानी ने प्रदीप को जान से मार डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव पर छिड़ी बहस तो दो मामा ने कर दी भांजे की हत्या, अब उम्रकैद की सजा

आरोपियों ने डंडों और चाकू (छुरे) से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल प्रदीप जान बचाने के लिए मकान से बाहर भागा, लेकिन कुछ ही दूरी पर सड़क पर गिर गया और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से डंडा, छुरा और मृतक का मोबाइल बरामद किया है।

तीनों आरोपियों को भेजा जेल

एएसपी डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा डायल-112 को सूचना दिए जाने के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में बहन के फोन पर बात करने से भड़का भाई, चाकू से गोद कर डाली हत्या
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।