Husband strangles wife to death over character suspicion in MP Shivpuri पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; MP के शिवपुरी में चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; MP के शिवपुरी में चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में शादी के बाद एक 23 साल की विवाहिता की उसके ही पति ने पहले मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में देवर और देवरानी भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।

Sun, 19 April 2026 07:36 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; MP के शिवपुरी में चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में शादी के बाद एक 23 साल की विवाहिता की उसके ही पति ने पहले मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में देवर और देवरानी भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के एक 4 साल का बेटा भी है। नंदनी साहू की शादी करीब 5 साल पहले टीला रोड निवासी संदीप साहू से हुई थी। बाहर से सामान्य दिखने वाले इस परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी पति संदीप साहू अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था ।इसी शक के चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। घटना से दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि गुस्से में संदीप ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया था। इस घटना की जानकारी मिलने पर नंदनी के मायके पक्ष के लोग उसे समझाने के लिए ससुराल भी पहुंचे थे, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि नंदनी घर छोड़कर जाने लगी। इसी दौरान संदीप ने उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि नंदनी ने गुस्से में पति को थप्पड़ मार दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्से में बेकाबू हुए संदीप साहू ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद कमरे में बिस्तर पर उसे दबोचकर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान घर में देवर और देवरानी भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर का दरवाजा तोड़ आरोपी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस; 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

चेहरे और गले पर नाखून के निशान

परिजनों के अनुसार नंदनी के गले और चेहरे पर नाखून के कई निशान मिले हैं, जबकि पीठ पर भी चोट के निशान पाए गए। वहीं आरोपी पति के हाथों पर काटने के निशान थे, जिससे साफ है कि घटना के दौरान दोनों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। घटना के बाद आरोपी संदीप साहू ने खुद नंदनी के भाई मदन साहू को फोन कर हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां नंदनी का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। आरोपी ने परिजनों के सामने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: हॉर्न मारा, लोग नहीं हटे; थार से कुचलने पर क्या बोले विधायक पुत्र दिनेश लोधी

घटना के समय घर में मौजूद देवर मोनू साहू और देवरानी रूचि साहू को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। पुलिस का मानना है कि घटना के दौरान उनकी भूमिका संदिग्ध है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल पैनल से कराया है। एसडीओपी आयुष जाखड़ के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिव्यू मीटिंग में पान चबाना और हंसना पड़ा महंगा, MP में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।