Rupee 300 Crore Land Grab Conspiracy TV Actress Reaches Indore Collector Office to File Complaint 300 करोड़ की जमीन पर ‘कब्जे की साजिश’!कलेक्टर दफ्तर पहुंची TV की फेमस एक्ट्रेस, मचा हड़कंप, Indore Hindi News - Hindustan
More

300 करोड़ की जमीन पर ‘कब्जे की साजिश’!कलेक्टर दफ्तर पहुंची TV की फेमस एक्ट्रेस, मचा हड़कंप

एक्ट्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा और साफ आरोप लगाया कि उनकी पैतृक संपत्ति पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में पहले ही इंदौर पुलिस एक शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है।

Fri, 17 April 2026 06:16 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
300 करोड़ की जमीन पर ‘कब्जे की साजिश’!कलेक्टर दफ्तर पहुंची TV की फेमस एक्ट्रेस, मचा हड़कंप

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ शुक्रवार को जमीन विवाद के मामले में इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। एक्ट्रेस का आरोप है कि शहर की सबसे महंगी जमीनों में शामिल उनकी करीब 300 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। एक्ट्रेस का कहना है कि एक कारोबारी ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। एक्ट्रेस के आरोपों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

एक्ट्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा और साफ आरोप लगाया कि उनकी पैतृक संपत्ति पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में पहले ही इंदौर पुलिस एक शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता साफ झलकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केयरटेकर ही निकला लुटेरा, इंदौर में पूरे घर को बेहोश कर लूट लिए 25 लाख के गहने

परिवार की जमीन पर ‘नजर’, चार वारिसों का दावा

मीडिया से बातचीत में रेमन कक्कड़ ने बताया कि विवादित जमीन उनके पिता की संपत्ति थी, जो अब उनकी मां, दोनों भाइयों और उनके नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि “एक कारोबारी ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसके बाद हमें पुलिस का सहारा लेना पड़ा।”

सोशल मीडिया पर ‘झूठ का खेल’, एक्ट्रेस ने दी चेतावनी

रेमन कक्कड़ ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक और साजिशन फैलाया गया झूठ बताया। उन्होंने साफ कहा कि “कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने आएगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम् के अपमान को लेकर HC का सख्त रुख, इंदौर की दो पार्षदों को नोटिस जारी

कलेक्टर से मुलाकात नहीं, फिर भी सौंपे अहम दस्तावेज

हालांकि एक्ट्रेस की किसी वरिष्ठ अधिकारी से सीधी मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने जरूरी दस्तावेज संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन अब इस पूरे मामले की गहन जांच की तैयारी में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क, बदला और खून: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा

रेमन कक्कड़ ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू हो गई, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।

सड़क के लिए दी गई जमीन पर ‘व्यापारिक खेल’?

इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा खुलासा यह है कि यह जमीन पहले ही इंदौर विकास प्राधिकरण को सड़क निर्माण के लिए दी जा चुकी है। ऐसे में इस जमीन पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित है।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।