IPL Betting Racket Busted in Indore:Two Arrested for Operating Near Police Station थाने के सामने लगा रहे थे IPL सट्टा, कार को ही बनाया चलता-फिरता अड्डा; इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, Indore Hindi News - Hindustan
More

थाने के सामने लगा रहे थे IPL सट्टा, कार को ही बनाया चलता-फिरता अड्डा; इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीमच निवासी आकाश जिंदल और प्रियांश जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी इंदौर विकास प्राधिकरण के खाली मैदान में कार खड़ी कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। दोनों ने कार को ही चलता-फिरता सट्टा अड्डा बना रखा था।

Sun, 19 April 2026 03:20 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
थाने के सामने लगा रहे थे IPL सट्टा, कार को ही बनाया चलता-फिरता अड्डा; इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर सटोरियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आरोपी विजयनगर थाने के सामने ही कार में बैठकर सट्टे का खेल चला रहे थे। पुलिस ने मौके से 10 लाख रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन और लग्जरी कार जब्त की है, जबकि मुख्य आरोपी के मोबाइल से एक करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद सट्टा नेटवर्क को लेकर हड़कंप मच गया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीमच निवासी आकाश जिंदल और प्रियांश जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी इंदौर विकास प्राधिकरण के खाली मैदान में कार खड़ी कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। दोनों ने कार को ही चलता-फिरता सट्टा अड्डा बना रखा था।

थाने के सामने चल रहा था ‘सट्टे का सेंटर’

सबसे बड़ा खुलासा यह है कि आरोपी विजयनगर थाने के सामने बैठकर ही बेखौफ करोड़ों का सट्टा खेल रहे थे। आरोपियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि पुलिस की नजर उन पर पड़ चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इश्क, बदला और खून: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सुपारी देकर कराई पति की हत्या

मोबाइल में खुला करोड़ों के खेल का राज

जांच में मुख्य आरोपी आकाश जिंदल के मोबाइल से करीब एक करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे बड़ा सट्टा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि टेलीग्राम के जरिए लिंक मिली थी, जिससे ऐप इंस्टॉल कर आईडी बनाई और फिर ऑनलाइन सट्टा शुरू किया। इसी के जरिए लाखों रुपए की कमाई की जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में लड़की से गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ्तार,जंगल में छुपे बैठे थे आरोपी

पुलिस को चकमा देने किराए का ठिकाना भी बनाया

खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए महालक्ष्मी नगर में किराए का मकान भी ले रखा था, जहां से नेटवर्क ऑपरेट होता था। शुक्रवार रात दोनों सट्टा लगाते हुए शराब खरीदने पहुंचे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल बनकर फंसाया, नशा देकर रेप, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण का दबाव

IPL के नाम पर काले धंधे का खुलासा

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सट्टे के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, पैसा कहां से आ रहा था और किस तक पहुंच रहा था। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस बड़े रैकेट के खुलासे की संभावना जता रही है।

रिपोर्ट -हेमंत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।