Indore Excise Department Hits Jackpot 12 Liquor Groups Auctioned for 3.93 Billion इंदौर में शराब ठेकों के लिए मची होड़, नीलामी के पहले चरण में हुई इतनी धन वर्षा; राजस्व में 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि, Indore Hindi News - Hindustan
More

इंदौर में शराब ठेकों के लिए मची होड़, नीलामी के पहले चरण में हुई इतनी धन वर्षा; राजस्व में 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की नीलामी में पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व में बड़ी उछाल देखने को मिली है। वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य (3.25 अरब रुपये) की तुलना में इस बार प्राप्त हुई बोली 68 करोड़ रुपये अधिक है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 20.87% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

Thu, 5 March 2026 09:28 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर में शराब ठेकों के लिए मची होड़, नीलामी के पहले चरण में हुई इतनी धन वर्षा; राजस्व में 20 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि

इंदौर जिले में वर्ष 2026-27 के लिए कंपोजिट मदिरा दुकानों के बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण के दूसरे बैच के तहत गुरुवार को हुई ई-टेंडर नीलामी में शराब ठेकेदारों ने भारी उत्साह दिखाया। जिले के कुल 19 समूहों में से 12 समूहों के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें विभाग को कुल 68 निविदाएं प्राप्त हुईं। इन 12 समूहों के लिए 3.91 अरब रुपये का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले 3,93,87,76,101 रुपये की उच्चतम बोली प्राप्त हुई है।

राजस्व में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की नीलामी में पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व में बड़ी उछाल देखने को मिली है। वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य (3.25 अरब रुपये) की तुलना में इस बार प्राप्त हुई बोली 68 करोड़ रुपये अधिक है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 20.87% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

7 समूहों पर नीलामी जारी

विभाग के अनुसार, शेष बचे 07 समूहों पर नीलामी की कार्यवाही फिलहाल प्रगति पर है। इन शेष समूहों के लिए प्राप्त ई-टेंडर निविदाएं कल यानी 06 मार्च 2026 को सुबह खोली जाएंगी, जिसके बाद जिले की सभी दुकानों के आवंटन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर जल त्रासदी: HC ने सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम
ये भी पढ़ें:इंदौर में पुलिसकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़, उसने 5वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
ये भी पढ़ें:इंदौर में सीवर सफाई को उतरे 2 कर्मचारियों की मौत, कांग्रेस बोली- ये सरकारी हत्या

बड़े शराब ठेकेदारों को बड़ा झटका

आपको बता दें कि नई आबाकारी नीति लागू होते ही इंदौर सहित आसपास के जिलों में वर्षों से सक्रिय बड़े शराब ठेकेदारों को बड़ा झटका लगा है। शासन ने शराब की दुकानों की ग्रुप व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए इंदौर में ग्रुप की संख्या को 60 से घटाकर 56 किया है। साथ ही गुजरात सीमा से जुड़े जिलों में लंबे समय से चली आ रही सिंगल ठेकेदार व्यवस्था समाप्त कर प्रतिस्पर्धात्मक व्यवस्था लागू की गई है।

रिपोर्ट - हेमंत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।