Double Meaning Poetry without name on Social Media Not a Bail Violation Rules MP High Court जमानत पर बाहर आकर सोशल मीडिया पर डालता था शायरी, मध्य प्रदेश HC से रेप के आरोपी को मिली राहत, Indore Hindi News - Hindustan
More

जमानत पर बाहर आकर सोशल मीडिया पर डालता था शायरी, मध्य प्रदेश HC से रेप के आरोपी को मिली राहत

मामला देवास निवासी एक युवक से जुड़ा है, जिसके खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने लंबे समय तक विवाह का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

Sat, 11 April 2026 10:29 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
जमानत पर बाहर आकर सोशल मीडिया पर डालता था शायरी, मध्य प्रदेश HC से रेप के आरोपी को मिली राहत

सोशल मीडिया पर डाले गए स्टेटस को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल द्विअर्थी शायरी या सामान्य स्टेटस पोस्ट करना जमानत निरस्त करने का पर्याप्त आधार नहीं हो सकता। इसी के साथ कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग खारिज कर दी।

मामला देवास निवासी एक युवक से जुड़ा है, जिसके खिलाफ 25 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने लंबे समय तक विवाह का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में होमगार्ड जवान को ट्रक ने रौंदा, उड़नदस्ता की टीम में शामिल था मृतक

बचाव पक्ष ने बताया आर्थिक विवाद

आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका में कहा गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते पुरानी घटनाओं को आधार बनाकर मामला दर्ज कराया गया। इन तर्कों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने अगस्त 2025 में आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिवपुरी में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से जिंदा जल गए मासूम और महिला

स्टेटस को आधार बनाकर मांगी जमानत निरस्ती

बाद में फरियादी ने कोर्ट में आवेदन देकर जमानत निरस्त करने की मांग की। उसने आरोप लगाया कि जमानत मिलने के बाद आरोपी सोशल मीडिया पर द्विअर्थी शायरी पोस्ट कर उसे मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में बड़ा डामर घोटाला, फर्जी इनवॉइस से निकाल लिए 18 करोड़ रुपए

कोर्ट ने माना - आधार कमजोर

सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने दलील दी कि संबंधित स्टेटस में कहीं भी पीड़िता का नाम या कोई सीधा संदर्भ नहीं है। इस पर न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट उल्लेख के सोशल मीडिया पोस्ट को जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि यह साबित नहीं किया गया कि उक्त स्टेटस से पीड़िता या मामले के साक्ष्य प्रभावित हुए हैं। इन सभी पहलुओं को देखते हुए हाईकोर्ट ने जमानत निरस्ती का आवेदन खारिज कर दिया और आरोपी को मिली अग्रिम जमानत को बरकरार रखा।

रिपोर्ट - हेमंत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।